पाकिस्तान के ट्राइबल इलाकों में तनाव चरम पर है। साउथ वजीरिस्तान अपर व लोअर जिलों में धारा-144 के जरिए रोजाना कर्फ्यू लगाया गया है। पिछले कुछ महीनों से आतंकी घटनाओं में इजाफा होने से प्रशासन ने सुबह 6 से शाम 6 बजे तक सख्ती बरतने का फैसला किया। इसका मकसद जनता की हिफाजत, शांति कायम रखना और सेना की गतिविधियों को सहज बनाना है।
अपर जिले के डीसी असमतुल्लाह वजीर के मुताबिक, सरवे काई व सरारोगा में रास्ते बंद रहेंगे। सररोघा-कोट काई-माकिन-स्पिनकाई रघजई से नजर खेल और दरगई ब्रिज से मादी जान-शीन वारसाक-मोले खान सराय-चगमलाई तक का सफर ठप। बाजार भी बंद रहेंगे।
लोअर जिले में डीसी मुसर्रत जमान ने वाना के आसपास तैयर्जा गेट, करब कोट, तनई, वाना, अजीजाबाद चौक से दरगई ब्रिज तक कर्फ्यू लगाया। इमरजेंसी में ही सुरक्षा पास और आईडी से गुजरने की अनुमति।
लोगों को सहयोग करने और फिजूल यात्रा न करने की हिदायत दी गई है। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। यह कदम पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी मुहिम का हिस्सा है, जो सीमावर्ती इलाकों में शांति लाने की कोशिश कर रहा है। स्थानीय सहभागिता से ही लंबे संघर्ष का अंत संभव है।