प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा दिल जीतने वाले क्षणों से भरा रहा। हिब्रू में ‘अम इजरायल खाई’ कहते ही राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने ‘जय हिंद’ से जवाब दिया। यह 10 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी बन गया।
हर्जोग ने एक्स पर पोस्ट किया कि दोनों देशों की जनता एकजुट होकर अजेय है। मोदी ने सहमति जताते हुए टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप्स व नवाचार पर बातचीत का उल्लेख किया। पौधरोपण कार्यक्रम में भागीदारी के लिए उनका आभार भी माना।
विश्व होलोकॉस्ट स्मृति केंद्र याद वाशेम में पीएम ने मानवता के काले पन्नों को याद किया। इसे शांति का प्रतीक बताते हुए नेतन्याहू का धन्यवाद किया।
यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर नेतन्याहू पति-पत्नी ने स्वागत किया। नेसेट में ऐतिहासिक संबोधन देकर पीएम पहले भारतीय नेता बने जिन्हें स्पीकर का सर्वोच्च सम्मान मिला। नेतन्याहू ने ‘मोदी हग’ का जिक्र कर उन्हें भाई जैसा बताया।
एक्स ट्रेंडिंग में नंबर वन रहे पीएम। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करेगी।