Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएमईजीपी ट्रेनिंग से राजौरी के 35 नौजवानों को मिलेगा स्वरोजगार का मौका

    February 27, 2026

    माउंट आबू अब अबूराज: राजस्थान में तीन शहरों के नए नाम घोषित

    February 27, 2026

    ढाका: रेप हिंसा पीड़ितों को इंसाफ दो, छात्रों ने सड़कों पर उतरकर दी चेतावनी

    February 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि
    Chhattisgarh

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Indian SamacharBy Indian SamacharFebruary 26, 20262 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Featured Image
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर 26 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर सावरकर केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी विचारक, समाज सुधारक, ओजस्वी लेखक-कवि और प्रखर इतिहासकार भी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई वैचारिक ऊर्जा प्रदान की तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए सावरकर जी का त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। कालापानी की अमानवीय यातनाओं के बावजूद उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण अडिग रहा। उनका संपूर्ण जीवन देशसेवा, आत्मबल और राष्ट्र गौरव का प्रेरणास्रोत है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर सावरकर के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, श्री राम गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    होली पर किसानों को ₹10,000 करोड़ की सौगात, शनिवार को खाते में आएंगे पैसे

    February 27, 2026
    Chhattisgarh

    सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री श्री साय

    February 25, 2026
    Chhattisgarh

    IMD अलर्ट: दिल्ली गर्म, 8 राज्यों में 40 किमी/घंटा हवाएं व बारिश का खतरा

    February 25, 2026
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ शासन बजट 2026-27: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के लिए प्रावधान

    February 24, 2026
    Chhattisgarh

    बस्तर और सरगुजा के लिए प्रावधान

    February 24, 2026
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ शासन बजट 2026-27 महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए विशेष प्रावधान

    February 24, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.