इजरायल की संसद नेसेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च ‘स्पीकर मेडल’ से सम्मानित कर इतिहास रच दिया। यरूशलम में बुधवार को हुए इस समारोह में मोदी पहले भारतीय पीएम बने जिन्हें यह सन्मान मिला।
दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। मोदी ने इस मौके पर संसद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और मजबूत साझेदारी की सराहना की।
भाषण में उन्होंने भारतीय संसद के इजरायल मित्रता समूह का ऐलान किया। नेसेट सदस्यों को भारत आने का निमंत्रण देते हुए विधायी स्तर पर अधिक संवाद की बात कही।
पीएम ने भारत की आर्थिक प्रगति पर जोर दिया, जो जल्द ही वैश्विक शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा। व्यापार, निवेश और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का वादा किया।
सांस्कृतिक समानताओं को रेखांकित करते हुए ‘टिक्कुन ओलम’ और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की तुलना की, जो विश्व को एक परिवार मानने का संदेश देते हैं।
रक्षा प्रौद्योगिकी, कृषि और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग के बीच यह सम्मान भारत-इजरायल मित्रता का नया अध्याय खोलता है।