सिंगापुर के बाद जापान पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्र योगी आदित्यनाथ का टोक्यो में गर्मजोशी भरा स्वागत हुआ। दो दिनों की इस यात्रा में लेफ्टिनेंट गवर्नर जुनिची इशिदेरा व भारतीय प्रवासियों ने उनका स्वागत किया। यह यात्रा दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देगी।
एक्स पर सीएम ने लिखा- नवोन्मेषी जापान को श्रीराम की भूमि से प्रणाम। मित्सुई कंपनी के अधिकारियों से नवीकरणीय ऊर्जा, संचार प्रौद्योगिकी, चिप निर्माण व डेटा केंद्रों में निवेश पर बात हुई। इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क व आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण से यूपी के विकास को गति मिलेगी।
कोनोइके ट्रांसपोर्ट के शिगेकी तानाबे से लॉजिस्टिक्स व मल्टीमॉडल ढांचे पर विमर्श हुआ। माल ढुलाई कॉरिडोर व येइडा मेडिकल पार्क में चिकित्सा उपकरण उत्पादन के अवसरों पर जोर दिया गया। इससे भारत-जापान औद्योगिक साझेदारी मजबूत बनेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार का यह प्रयास राज्य को निवेश का केंद्र बनाएगा। जापान की तकनीकी विशेषज्ञता से यूपी का औद्योगिक परिदृश्य बदलेगा। यात्रा के परिणामस्वरूप रोजगार सृजन व आर्थिक उन्नति सुनिश्चित होगी।