इजरायल की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतिहास रचेंगे। नेसेट में संबोधन देकर वे पहले भारतीय पीएम बनेंगे। नेतन्याहू कार्यालय की ओर से साझा की गई रूपरेखा में बुधवार 12:45 बजे तेल अवीव हवाई अड्डे पर आगमन, व्यक्तिगत स्वागत और प्रारंभिक चर्चा शामिल है।
यरुशलम में 4:30 अपराह्न नेसेट का स्वागत, नेतन्याहू का वक्तव्य और मोदी का अभूतपूर्व भाषण।
6 बजे नवाचार कार्यक्रम, 7:30 बजे किंग डेविड में डिनर। गुरुवार को 9 बजे होलोकॉस्ट स्मृति स्थल, 11 बजे महत्वपूर्ण बैठकें, समझौते वक्तव्य। 2 बजे प्रस्थान।
नेतन्याहू ने यात्रा को मील का पत्थर करार दिया, भारत-ग्रीस-साइप्रस जैसे देशों से गठजोड़ का खुलासा किया। रक्षा, विज्ञान और आर्थिक साझेदारी में नया आयाम जुड़ेगा।