भारत ने अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता की शानदार शुरुआत करते हुए 9-10 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में शेरपा एवं सूस-शेरपा सम्मेलन का आयोजन किया। सुधाकर दलेला और शंभू एल. हक्की के नेतृत्व में ब्रिक्स देशों के शेरपाओं ने आगामी बैठकों की रूपरेखा तैयार की।
पीएम मोदी के मानवता-प्रथम सिद्धांत से प्रेरित होकर स्वास्थ्य से लेकर आतंकवाद-रोधी उपायों तक विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के प्रस्ताव रखे गए। विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रिक्स 2026 की थीम ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास निर्माण’ का विमोचन किया।
यूथ कनेक्ट, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, खेल सहयोग, ब्रिक्स फोरम्स, बिजनेस काउंसिल आदि पर विचार-विमर्श हुआ। सांस्कृतिक दौरों में अक्षरधाम, हथकरघा संग्रहालय और हस्तकला केंद्र शामिल रहे।
शेरपा सदस्य नियमित बैठकें करेंगे ताकि थीम आधारित लक्ष्य हासिल हों। जनवरी 2026 से चली भारत की कमान उभरती अर्थव्यवस्थाओं को नई दिशा देगी।