प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी की नई दिल्ली में हुई चर्चा ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई दी। यह बैठक ऐतिहासिक संयोगों से भरपूर थी।
हर्मिनी को राष्ट्रपति पद पर चुने जाने पर पीएम मोदी ने बधाई दी। उनकी यह पहली आधिकारिक यात्रा सेशेल्स के स्वतंत्रता के स्वर्णिम जश्न और राजनयिक संबंधों की अर्धशताब्दी के साथ जुड़ी हुई है।
पीएम ने कहा, हमारे रिश्ते कूटनीति से कहीं आगे हैं। हिंद महासागर की तरंगें पीढ़ियों से व्यापार, संस्कृति और भरोसे का पुल बनाती रहीं।
आर्थिक साझेदारी को गहरा करने पर सहमति बनी। स्थानीय करेंसी ट्रेड, डिजिटल पेमेंट और फिनटेक में सहयोग बढ़ेगा। सेशेल्स की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास परियोजनाएं चलेंगी।
बैठक में 175 मिलियन डॉलर का आर्थिक सहायता पैकेज जारी हुआ, जो आवास, ई-मोबिलिटी, स्किल डेवलपमेंट, चिकित्सा, सुरक्षा और नौसेना क्षेत्रों को मजबूत करेगा। सेशेल्स के नौजवानों को नई संभावनाएं मिलेंगी।
भारत में सेशेल्स अधिकारियों के प्रशिक्षण का एमओयू, डिजिटल अनुभव साझा करना और स्वास्थ्य साझेदारी जैसे कदम उठाए गए। यह संवाद क्षेत्रीय शांति और समृद्धि का प्रतीक है।