जापान ने भारतीयों के लिए वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब जापान का वैलिड वीजा सात अन्य देशों के द्वार खोल देगा। भारत-जापान के विदेश मंत्रियों की हालिया बैठक से निकली यह योजना यात्रा को सस्ता और सुगम बनाएगी।
तोशिमित्सु मोतेगी का भारत दौरा और जयशंकर के साथ विचार-विमर्श ने दोनों देशों की गहरी दोस्ती को नई दिशा दी। भू-राजनीतिक उथल-पुथल के दौर में यह साझेदारी एक मिसाल है।
यूरोप का जॉर्जिया, एशिया के फिलीपींस-सिंगापुर-ताइवान, मिडिल ईस्ट का यूएई, बाल्कन का मॉन्टेनेग्रो और नॉर्थ अमेरिका का मैक्सिको अब आसानी से पहुंच में। स्थानीय नियमों का सम्मान अनिवार्य है।
साझेदारी के 75 साल 2027 में, फॉइप की 10 वर्षगांठ इस साल। आर्थिक सुरक्षा संवाद को 2026 में लॉन्च करने का ऐलान, जिसमें चिप्स, खनिज, तकनीक, ऊर्जा और दवाओं पर फोकस।
दुर्लभ संसाधनों की चेन मजबूत करने का मकसद। एआई सहयोग के लिए नया मंच, क्वाड में समुद्री सुरक्षा और इंफ्रा पर बल।
यात्रा सुविधा के साथ आर्थिक मजबूती का यह पैकेज भारत-जापान को इंडो-पैसिफिक का मजबूत खंभा बनाता है।