काराकास। अमेरिकी हवाई हमलों से दहल उठी वेनेजुएला की राजधानी। सरकार ने शनिवार को बयान जारी कर अमेरिका को चेतावनी दी कि उनकी साम्राज्यवादी महत्वाकांक्षाएं कभी पूरी नहीं होंगी। ट्रंप प्रशासन पर गंभीर सैन्य आक्रमण का आरोप लगाते हुए काराकास ने इसे तेल-खनिज संसाधनों पर डाका और राजनीतिक संप्रभुता उन्मूलन की कोशिश करार दिया।
शुक्रवार रात 2 बजे के करीब शहरवासियों ने विमानों की आवाज और सात जोरदार विस्फोट सुने। धमाकों ने पूरे काराकास को हिला दिया, लोग भयभीत हो सड़कों पर नजर आए। राष्ट्रपति मादुरो ने फौरन नेशनल इमरजेंसी लागू कर दी। रक्षा योजनाओं को अमल में लाने का निर्देश देते हुए उन्होंने सेना को मजबूत करने और जरूरत पर अधिकारों को स्थगित करने की शक्ति हासिल कर ली।
बयान में लिखा, ‘हमारे स्वतंत्रता सेनानियों बोलिवर व मिरांडा की प्रेरणा से वेनेजुएला फिर खड़ा हो गया। लोग सड़कों पर, आजादी बचाओ!’ अमेरिकी कार्रवाई को यूएन चार्टर का उल्लंघन बताते हुए जोर दिया गया कि दो शताब्दियों की स्वाधीनता के बावजूद राष्ट्र और उसकी चुनी हुई सरकार अपनी किस्मत खुद तय करेगी। अमेरिका नाकाम होगा।
अचानक धमाकों से भगदड़ मच गई। सोशल मीडिया पर धुआं उड़ते वीडियो वायरल, लेकिन सत्यापन बाकी। सैन्य अड्डों समेत कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित, टेलीकॉम में खलल। हताहतों व क्षति का आधिकारिक ब्यौरा नहीं। जांच चल रही है। वेनेजुएला संकट गहराया, अमेरिका-वेनेजुएला युद्ध की आशंका बढ़ी। तेल युद्ध ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति को हिला दिया।