अमेरिका के एक नेता एलेक्सेंडर डंकन ने भगवान हनुमान की प्रतिमा पर विवादित टिप्पणी की है। डंकन ने अमेरिका को ईसाई राष्ट्र घोषित करते हुए हनुमान जी की 90 फुट ऊंची मूर्ति पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, ‘हम टेक्सास में एक झूठे हिंदू भगवान की मूर्ति क्यों रख सकते हैं? हम ईसाई राष्ट्र हैं।’ डंकन टेक्सास के शुगर लैंड शहर में श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर में स्थापित मूर्ति का वीडियो भी साझा किया। डंकन, जो टेक्सास से सीनेट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, ने बाइबल का हवाला देते हुए कहा कि ‘मेरे सिवा तुम्हारा कोई और ईश्वर नहीं है।’ हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने डंकन के इस बयान को हिंदू विरोधी और भड़काऊ बताया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.