रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार को एक ही रात में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे धरती हिल गई। पहला झटका रात 12:28 बजे आया जिसकी तीव्रता 7.8 थी, और दूसरा 12:38 बजे आया जिसकी तीव्रता 6 मापी गई। इन भूकंपों के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठीं और सुनामी की चेतावनी जारी की गई। भूकंप का केंद्र कामचटका के पास धरती के अंदर था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि पहला भूकंप 85 किलोमीटर नीचे और दूसरा 30 किलोमीटर नीचे आया। पिछले एक हफ्ते में यह तीसरी बार था जब कामचटका में भूकंप आया है, जिससे स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है। इससे पहले, 29 जुलाई 2025 को भी यहां 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.