पीएनबी धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम की अदालत ने एक बार फिर झटका दिया है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। चोकसी ने 22 अगस्त को एक नई जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें घर में नजरबंद रखने का अनुरोध किया गया था। अदालत ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि अगर उन्हें जमानत पर रिहा किया गया तो वह भाग सकते हैं। सीबीआई ने अदालत को बताया कि चोकसी कानूनी प्रक्रिया से बचते रहे हैं और विभिन्न न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र से भागकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। सीबीआई चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए बेल्जियम के अभियोजन पक्ष की मदद कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.