मैनहट्टन, न्यूयॉर्क में एक बड़ी इमारत के पास हुए विस्फोट के बाद आग लग गई। धमाके के बाद इमारत में आग लग गई और काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। धमाके की सूचना मिलते ही लगभग 100 फायर ब्रिगेड कर्मी और आपातकालीन सेवाओं के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, फायर मार्शल आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। आग छत से शुरू हुई और तेजी से कॉकलॉफ्ट और ऊपरी मंजिलों पर स्थित तीन पेंटहाउस तक फैल गई। आग को बुझाने के लिए लगभग 40 यूनिटों और 170 FDNY के सदस्यों को तैनात किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.