इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक के पास पेटजेल बस्ती के नजदीक एक फार्म में 262 मगरमच्छों का सफाया कर दिया। खबरों के मुताबिक, सेना ने फार्म में मौजूद मगरमच्छों को मार डाला। इस फार्म में एक समय पर लगभग 800 मगरमच्छ थे। सेना ने पहले फार्म की झील से पानी निकाला और फिर मगरमच्छों को मार डाला। मारे गए मगरमच्छों के शवों को ट्रकों में भरकर ले जाया गया। यह फार्म पहले एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल था और मगरमच्छ की खाल के व्यापार के लिए भी जाना जाता था। 2000 के दशक में यहां करीब 3,000 मगरमच्छ लाए गए थे। सिविल एडमिनिस्ट्रेशन ने तर्क दिया कि मगरमच्छ जनता के लिए खतरा थे क्योंकि फार्म की उचित देखभाल नहीं की जा रही थी। नाइल मगरमच्छ को 2013 से इजराइल में संरक्षित प्रजाति घोषित किया गया है। यह फार्म 1990 के दशक में बना था और 2000-2005 के दूसरे इंतीफादा के दौरान पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। फार्म के मालिक बिटन ने इलाके को सुरक्षित बनाने से इनकार कर दिया था, जिसे सुरक्षा अधिकारियों ने पास की बस्ती के लिए गंभीर खतरा बताया था। बिटन ने 2013 से पहले मगरमच्छों को पैसे के लिए मारा था। अधिकारियों का दावा है कि बिटन ने उनकी देखभाल इसलिए बंद कर दी क्योंकि वो उनसे पैसा नहीं कमा पा रहा था। बिटन का कहना है कि सिविल एडमिनिस्ट्रेशन ने उन्हें कोई समाधान खोजने में मदद नहीं की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.