चिकनगुनिया वायरस दुनिया के कई देशों में तेजी से फैल रहा है, जिसके कारण अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने कई देशों के लिए यात्रा अलर्ट जारी किया है। CDC ने विशेष रूप से चीन और अन्य प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा करने वाले अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस साल, सेंट्रल और साउथ अमेरिका, अफ्रीका, हिंद महासागर क्षेत्र और एशिया में चिकनगुनिया के लगभग 2.4 लाख मामले सामने आए हैं, जिनमें 90 लोगों की मृत्यु हो गई है। चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में 7,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। सीडीसी ने बोलिविया, चीन, मेडागास्कर, मॉरीशस, सोमालिया और श्रीलंका जैसे देशों के लिए लेवल-2 ट्रैवल हेल्थ नोटिस जारी किया है। अमेरिका में भी यात्रा के दौरान चिकनगुनिया के मामले सामने आए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.