अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हॉलीवुड अभिनेत्री सिडनी स्वीनी की हाल ही में प्रशंसा की है। वजह बनी अमेरिकन ईगल का एक जीन्स विज्ञापन, जिसमें स्वीनी दिखाई देती हैं। विज्ञापन के एक डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोगों ने ऐड को नस्लभेदी बताया, जबकि ट्रंप ने स्वीनी का समर्थन किया है। सिडनी स्वीनी ने विज्ञापन में कहा कि ‘जीन माता-पिता से संतानों में जाते हैं, मेरी जींस नीली है’। ट्रंप ने कहा कि ऐड शानदार है। कंपनी ने कहा कि यह अभियान सिर्फ जींस के बारे में है, लेकिन विवाद जारी है। ट्रंप के समर्थन के बाद अमेरिकन ईगल के शेयर में उछाल भी देखने को मिली।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.