बीवाईडी ने इलेक्ट्रिक कारों के लिए गेम-चेंजर ब्लेड बैटरी 2.0 पेश की है, जो 1000 किमी से अधिक रेंज और रिकॉर्ड फास्ट चार्जिंग का दावा कर रही है। सीएलटीसी साइकिल पर टेस्टेड, यह 5 मिनट में 10-70% चार्ज और 9 मिनट में 97% तक पहुंचा सकती है। कड़ाके की सर्दी में भी यह जबरदस्त प्रदर्शन करती है, जहां -30°C में 24 घंटे के बाद भी यह तेजी से चार्ज होती है। यह बैटरी नेल टेस्ट और इम्पैक्ट में चाइना स्टैंडर्ड्स से काफी बेहतर है। यांगवांग यू7 में डेब्यू के साथ, यह 150 kWh बैटरी पैक से 1006 किमी रेंज देगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.