प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 के उद्घाटन से देश की एआई क्षमता विश्व पटल पर चमकेगी। भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक चलने वाला यह मेगा इवेंट इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के समांतर आयोजित होगा और 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 10 एरिना में सजा होगा।
विश्व स्तरीय टेक कंपनियां, 600 से अधिक स्टार्टअप्स, विश्वविद्यालय, शोध संस्थान, सरकारी विभाग और 13 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। ऑस्ट्रेलिया से लेकर जापान, रूस, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, डच, स्विस, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका तक के पवेलियन एआई सहयोग को मजबूत बनाएंगे।
तीन थीम्स- पीपल, प्लैनेट, प्रोग्रेस- पर आधारित 300+ पवेलियन और लाइव शोकेस प्रभावशाली होंगे। स्टार्टअप्स बड़े पैमाने पर उपयोगी एआई उपाय पेश करेंगे जो पहले से प्रभावी हैं।
2.5 लाख से ज्यादा लोग, 500+ सत्र और 3,250+ वक्ता एआई के व्यापक प्रभाव पर विचार-विमर्श करेंगे। यह आयोजन वैश्विक साझेदारी, व्यापारिक संभावनाओं को जन्म देगा और एआई को हर नागरिक तक पहुंचाने का ब्लूप्रिंट तैयार करेगा। भारत एआई के व्यावहारिक प्रदर्शन का प्रतीक बनेगा।