भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एनटीपीसी ने 2047 तक 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। संसद में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने बताया कि यह सरकारी 100 जीडब्ल्यू न्यूक्लियर लक्ष्य का अभिन्न अंग है।
कंपनी ने पूर्ण स्वामित्व वाली एनपीयूसीएनएल का गठन कर लिया है, जो परमाणु क्षेत्र में नई शुरुआत करेगी।
बांसवाड़ा जिले में एनपीसीआईएल संग अनु शक्ति के बैनर तले एमबीआरएपीपी परियोजना 2800 मेगावाट की होगी। पहली यूनिट 2032-33 में चालू हो सकती है।
वैश्विक साझेदारियां तलाशने को ईओआई जारी। सौर क्षेत्र में 359.58 एमडब्ल्यू जोड़ी, कुल क्षमता 85.5 जीडब्ल्यू पार। 85 जीडब्ल्यू स्थापित, 30.90 जीडब्ल्यू बन रही, 13.3 जीडब्ल्यू रिन्यूएबल।
2032 तक 60 जीडब्ल्यू रिन्यूएबल, नेट जीरो को बल। विविध ऊर्जा स्रोतों से विश्वसनीय बिजली सुनिश्चित।