2025 में भारत के स्मार्टफोन बाजार ने वैल्यू में 8 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की, जबकि वॉल्यूम सिर्फ 1 प्रतिशत बढ़ा। उपभोक्ताओं का झुकाव प्रीमियम की ओर साफ दिखा।
रिपोर्ट बताती है कि शिपमेंट का 20 प्रतिशत हिस्सा प्रीमियम फोन का था। एप्पल ने 28 प्रतिशत वैल्यू मार्केट शेयर हासिल कर इतिहास रचा, आईफोन 16 टॉप मॉडल बना।
वीवो ने वॉल्यूम में 20 प्रतिशत (बिना आईक्यूओओ) से अव्वल स्थान लिया। सैमसंग ने बजट से फ्लैगशिप तक कवरेज से दूसरा स्थान बरकरार रखा, गैलेक्सी एस का हिस्सा रिकॉर्ड स्तर पर।
मोटोरोला 54 प्रतिशत वॉल्यूम ग्रोथ से चमका, सीएमएफ ने 83 प्रतिशत के साथ धमाल मचाया।
आर्थिक स्थिरता, कम महंगाई, ब्याज दरों में कमी ने मांग बढ़ाई। ब्रांड्स ने बेहतर पोर्ट्रेट कैमरा, प्रो फीचर्स और फाइनेंसिंग से फायदा उठाया।
शुरुआती मंदी के बाद नए मॉडल, डील्स और फेस्टिवल सीजन ने बाजार को गति दी, तीसरी तिमाही में वैल्यू पीक पर।
प्रीमियम (₹30,000+) सेगमेंट 11 प्रतिशत बढ़कर 22 प्रतिशत शेयर का मालिक बना—सर्वकालिक उच्च। भारत अब प्रीमियम मार्केट का केंद्र बन रहा है।