Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मिहिर शुक्ला: एआई से बदलेगी बौद्धिक नौकरियों की सूरत

    February 17, 2026

    तारिक रहमान पीएम बने, नकवी बोले- बांग्लादेश सरकार सही रास्ते पर चले

    February 17, 2026

    बांग्लादेश चुनाव को जापान ने बताया शांतिपूर्ण और विश्वसनीय

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Tech»क्या 5G आपके फ़ोन की बैटरी को ख़त्म कर रहा है? जानें कारण
    Tech

    क्या 5G आपके फ़ोन की बैटरी को ख़त्म कर रहा है? जानें कारण

    Indian SamacharBy Indian SamacharOctober 4, 20252 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    5G का दौर है और हर कोई सुपरफास्ट इंटरनेट के लिए 5G स्मार्टफोन खरीद रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 5G नेटवर्क की वजह से फ़ोन की बैटरी पर क्या असर पड़ता है? अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि 4G से 5G पर स्विच होने से बैटरी पर कैसा असर पड़ता है? आज हम आपको बताएंगे कि 5G नेटवर्क किस तरह से बैटरी का ‘दुश्मन’ है और किस तरह से बैटरी पर असर डालता है।

    5G नेटवर्क आम तौर पर 4G नेटवर्क से ज़्यादा पावर (बैटरी) का इस्तेमाल करता है, जिससे बैटरी तेज़ी से डिस्चार्ज होने लगती है। इसके पीछे कई कारण हैं, जैसे कि सबसे पहले, 2020-2021 के दौरान लॉन्च हुए स्मार्टफ़ोन में इस्तेमाल किए गए कई 5G चिपसेट (प्रोसेसर) पूरी तरह से ऑप्टिमाइज़्ड नहीं थे। इतना ही नहीं, 2022-2023 में स्मार्टफोन में आ रहे 5G चिपसेट में ओवरहीटिंग की समस्या है, जिससे बैटरी तेज़ी से ख़त्म हो जाती है।

    नेटवर्क स्विचिंग भी एक बड़ी वजह है

    जिस क्षेत्र में 5G नेटवर्क कमज़ोर है, उस क्षेत्र में फ़ोन को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फ़ोन बार-बार 5G से 4G पर स्विच होता रहता है और इसी नेटवर्क स्विचिंग के कारण बैटरी तेज़ी से ख़त्म होती है।

    मोबाइल सॉफ़्टवेयर का भी रोल है

    फ़ोन का सॉफ़्टवेयर भी आपके फ़ोन की बैटरी लाइफ़ में अहम भूमिका निभाता है। अगर सॉफ़्टवेयर सही से ऑप्टिमाइज़्ड है तो 5G नेटवर्क पर बैटरी की खपत को कम करने में मदद करता है। Apple ने भी खुद का 5G मॉडम लॉन्च किया है जिसे बैटरी की खपत को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिससे ग्राहकों को बेहतर बैटरी लाइफ़ का फायदा मिले। कुल मिलाकर अगर सॉफ़्टवेयर सही ढंग से ऑप्टिमाइज़ नहीं होगा तो फ़ोन में बैटरी की खपत बढ़ेगी।

    डिस्प्ले का ये रोल है

    720p या 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन की तुलना 5G स्मार्टफोन में अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन यानी UHD रिज़ॉल्यूशन वाली वीडियो को स्ट्रीम करने पर भी फ़ोन की बैटरी तेज़ी से ख़त्म होने लगती है। हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले बैटरी की ज़्यादा खपत करता है।

    4G 5G Battery Drain Battery Life Display Resolution Mobile Chipset Mobile Technology Network Switching Smartphone Software Optimization
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Tech

    मिहिर शुक्ला: एआई से बदलेगी बौद्धिक नौकरियों की सूरत

    February 17, 2026
    Tech

    जीवन सुधारने वाले समाधान दें एआई, तभी सफल होगा: एस. कृष्णन

    February 17, 2026
    Tech

    आरबीआई 2027 में दरें न बदलेगा? महंगाई-वृद्धि पर क्रिसिल अनुमान

    February 17, 2026
    Tech

    बिहार युवाओं से चमकेगा एआई का आकाश: ललन सिंह का दावा

    February 17, 2026
    Tech

    ड्रोन क्रांति: भारत में 38K+ पंजीकृत ड्रोन, 39K पायलट प्रमाणित

    February 17, 2026
    Tech

    शिक्षा में एआई लाएगा क्रांति, समिट में खुले कई राज

    February 17, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.