Google आज 27 वर्ष का हो गया है और इस मौके पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है। गूगल आज हम सभी के लिए एक अहम हिस्सा बन चुका है। गूगल एक सर्च इंजन होने के साथ-साथ कई तरह की सेवाएं भी प्रदान करता है। यह ज्ञान का भंडार है और बच्चों के होमवर्क से लेकर पेशेवरों तक के लिए जरूरी जानकारी यहां आसानी से मिल जाती है। Google की सफलता के पीछे दो बड़ी वजहें हैं – इसका साफ इंटरफेस और बेहतरीन सर्च रिजल्ट। अमेरिकी कंपनी अल्फाबेट गूगल की मालिक है और सुंदर पिचाई कंपनी के सीईओ हैं। गूगल की शुरुआत लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने की थी, जिन्होंने 1998 में कैलिफ़ोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान गूगल की शुरुआत की थी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.