टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल-2 5 मार्च को वानखेड़े में। भारत और इंग्लैंड के बीच हाई-वोल्टेज जंग। देशभर में पूजा-अर्चना का सिलसिला।
अयोध्या में विशेष हवन हुआ, जहां संतों ने टीम इंडिया पोस्टरों पर तिलक लगाकर इंग्लैंड पर विजय की प्रार्थना की। मुंबई के छोटे फैंस ने उम्मीद जताई- भारत का प्रदर्शन धमाकेदार होगा। बेंगलुरु अकादमी के नन्हे क्रिकेटर बोले, सेमी में इंग्लैंड को पछाड़ देंगे।
रिकार्ड में भारत का पलड़ा भारी- टी20 में 17-12। वर्ल्ड कप सेमी में तीसरा मुकाबला। 2024 की 68 रन की शानदार जीत यादें ताजा।
सूर्यकुमार ब्रिगेड दो फाइनल का सपना देख रही। सुपर-8 में जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज को धूल चटाई। इंग्लैंड ने सभी मैच जीते। क्या वानखेड़े गवाह बनेगा नई इतिहास का?