श्रीलंका को टी20 विश्व कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखाते हुए न्यूजीलैंड ने सुपर-8 मैच में 61 रनों से धूल चटा दी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कप्तान दासुन शनाका ने हार स्वीकारते हुए कही दिल दहला देने वाली बात- घरेलू दर्शकों का दिल तोड़ना बेहद शर्मनाक है।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी कर 7 विकेट पर 168 रन ठोके। कप्तान सेंटनर के 47 और मैककोन्ची के नाबाद 31 रनों की 84 रनों की साझेदारी निर्णायक साबित हुई। जवाब में लंका 107/8 पर सिमट गई।
मैच के बाद शनाका भावुक हो गए, ‘फैंस का साथ हमेशा मिला, उन्हें निराश करना कलंक है। सेंटनर-मैककोन्ची ने कमाल कर दिया। हमारी रणनीति फेल रही।’ बल्लेबाजी पर खुलकर बोले, ‘सभी को योगदान देना होगा। टी20 में हिचकिचाहट नहीं चलेगी, आक्रमकता लानी पड़ेगी।’
मेंडिस के 11 रनों पर कहा, ‘खराब दिन था सभी का।’ गेंदबाजी की कमियां गिनाईं, ‘न्यूजीलैंड ने निरंतरता दिखाई, हमारा प्रदर्शन बिखरा रहा। पिच नई होने से मदद की आस थी, पर व्यर्थ।’
फिर भी, पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम लीग मैच में जोश बरकरार। शनाका ने कहा, ‘अभियान की विदाई यादगार बनाएंगे, पूरे जोर-शोर से खेलेंगे।’