टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान पर 61 रनों की शानदार जीत हासिल की और पूर्व स्टार रविचंद्रन अश्विन ने हार का ठीकरा पाकिस्तान के टॉस फैसले पर फोड़ा। प्रेमदासा की चेजिंग-विरोधी पिच पर पहले बॉलिंग चुनना पाकिस्तान के लिए अभिशाप साबित हुआ।
अश्विन ने यूट्यूब पर विश्लेषण किया, ‘टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला ऑस्ट्रेलिया-जिम्बाब्वे मैच से प्रेरित था, जहां 170 का पीछा कठिन था। आईपीएल में ऐसा नहीं, लेकिन यहां 10 ओवरों में 100 रन असंभव।’ भारत ने 175/7 बनाए। ईशान किशन की 77 रनों की तूफानी पारी (40 गेंद, 10 चौके, 3 छक्के) और सूर्यकुमार के 32 रनों ने आधार दिया।
जवाब में पाकिस्तान 18 ओवरों में 114 पर ढेर। उस्मान खान के 44 और शाहीन अफरीदी के 23* ही चमके। ‘भारत का दबाव संभालना पाकिस्तान से बेहतर। आगा-हेसन युग में सुधार है, मगर पहले ओवर के बाद अफरीदी का इस्तेमाल रणनीतिक चूक थी।’
लीग स्टेज खत्म करने को भारत अहमदाबाद में नीदरलैंड्स से खेलेगा। अश्विन की राय में, वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में छोटी भूलें भारी पड़ती हैं।