बॉक्सम एलीट 2026 के उद्घाटन दिवस पर स्पेन की माटारो रिंग्स में भारतीय मुक्केबाजों ने तहलका मचा दिया। 21 राष्ट्रों से जुटे 214 एलीट बॉक्सर्स के बीच भारत ने लगभग साफ-सुथरी सफलता हासिल कर सभी को प्रभावित किया।
विश्व बॉक्सिंग कप चैंपियन हितेश गुलिया (70 किलो) ने डच मुक्केबाज फिन बोस को 5-0 से नेस्तनाबूद कर दिया। उनकी रिंग स्मार्टनेस और सटीक मुक्कों ने मुकाबला एकतरफा बना दिया। महिला वर्ग में प्रीति (54 किलो) ने कजाकिस्तान की आलियास्कर सिंबत पर 5-0 का दबदबा कायम किया, जिसमें स्पीड और डिफेंस का बेहतरीन मेल दिखा।
महिला मुक्केबाजों ने लय बनाए रखी। प्राची (57 किलो) ने स्पेन की वेनेसा को 5-0, प्रिया (60 किलो) ने कनाडा की एलेसिया को 5-0 से धोया। काजल (65 किलो) ने कजाकी असीम तनातार को 4-1 से मात दी।
पुरुषों का प्रदर्शन भी उमदा। 60 किलो में सचिन ने स्पेन के ब्रैंडन को 5-0, हुसामुद्दीन ने डेनमार्क के मटियास को 4-1 से हराया। 65 किलो में अभिनव जमवाल का डेनमार्क के खालिद पर 5-0, दीपक का बेल्जियम के हॉर्नेल पर 4-1। आकाश (75 किलो) व अंकुश (80 किलो) की 4-1 जीतें हुईं। आदित्य प्रताप (65 किलो) जो टर्नर से 1-4 हारे।
पहले दिन की ये कामयाबियां भारत को पदक की मजबूत दावेदार बनाती हैं। टूर्नामेंट में आगे और रोमांचक मुकाबले इंतजार कर रहे हैं।