श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने कोलंबो के मैदान पर पहले बल्लेबाजी कर 357/3 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टॉस जीतने का फायदा उठाते हुए हैरी ब्रूक (136*) और जो रूट (111*) के शतकों ने श्रीलंका को 358 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा कर दिया।
ओपनिंग जोड़ी जल्दी निपट गई। डकेट 7 (19 पर पहला विकेट) और अहमद 24 (40 पर दूसरा) के बाद रूट-बेथल ने मोर्चा संभाला। 126 रनों की इस साझेदारी में बेथल ने 65 रन (72 गेंद, 8 चौके) ठोके, 166 के स्कोर पर लौटे।
फिर ब्रूक का तूफान आया। रूट संग 18.5 ओवर में 191 रन जोड़कर उन्होंने पारी को नई ऊंचाई दी। ब्रूक की 66 गेंदों वाली पारी में 9 छक्के, 11 चौके शामिल, जिसमें 40 गेंदों का अर्धशतक और 57 का तीसरा वनडे शतक। रूट का 20वां शतक 108 गेंदों में 9 चौके-1 छक्के से सजा।
श्रीलंका गेंदबाजी नाकाम रही। फर्नांडो (77/9), हसरंगा (76/10), वेंडरसे (76/10) महंगे साबित हुए, वहीं लियांगे ने 3 ओवर में 7 रन दिए। सीरीज 1-1 पर अटकी हुई है। इंग्लैंड की मजबूत पारी के बाद श्रीलंका पर दबाव है। क्या मेजबान लक्ष्य हासिल कर पाएंगे?