भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा की, जिसमें वनडे और टी20 सीरीज शामिल हैं। टीम में कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए, जिनमें कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को बाहर करना शामिल था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जिताने वाले रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई। मोहम्मद शमी को टेस्ट के बाद अब वनडे टीम से भी बाहर कर दिया गया है। वरुण चक्रवर्ती भी स्क्वॉड में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे। चयनकर्ताओं ने जडेजा को ड्रॉप करने का कारण ऑस्ट्रेलिया में स्पिनरों की कम आवश्यकता बताई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.