भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) में बड़े बदलाव की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनकी जगह, बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया जाएगा। राजीव शुक्ला की अगुवाई में 27 अगस्त को BCCI अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें Dream 11 के साथ प्रायोजन समाप्त होने के बाद नए स्पॉन्सरशिप पर विचार-विमर्श किया गया। रोजर बिन्नी को 2022 में सौरभ गांगुली की जगह BCCI का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब, 70 वर्ष के हो चुके रोजर बिन्नी के जल्द ही पद छोड़ने की उम्मीद है। BCCI के नियमों के अनुसार, 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद किसी भी पदाधिकारी को पद छोड़ना होता है। इस प्रकार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी पद पर बने रहने के योग्य नहीं रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, राजीव शुक्ला कुछ महीनों के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे, जब तक कि नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता। राजीव शुक्ला 2020 से BCCI के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। रोजर बिन्नी 1983 में वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्हें 2022 में सौरभ गांगुली की जगह BCCI का अध्यक्ष बनाया गया था। सौरभ गांगुली 2019 से 2022 तक BCCI के अध्यक्ष रहे थे। बिन्नी BCCI की कमान संभालने वाले तीसरे पूर्व क्रिकेटर हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.