आईपीएल 2025 के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा द्वारा टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद, यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि ऐसा नहीं होने वाला है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पुष्टि की है कि कोहली और शर्मा अभी टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखेंगे। इन दोनों दिग्गजों का वनडे क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.