Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निसांका के शतक से श्रीलंका की सुपर 8 में एंट्री, खिलाड़ी खुश

    February 17, 2026

    बिश्नोई गैंग का जेल से रोहित शेट्टी पर हमला, सनसनीखेज प्लानिंग आई सामने

    February 17, 2026

    वैशाली बीडीओ की दबंगई: कार टच हुई तो युवक को पीटा, पैर पकड़े गिड़गिड़ाया

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    Indian SamacharBy Indian SamacharOctober 13, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    “हैप्पीनेस” का मूल्यांकन उच्च शिक्षा संस्थानों से होगा।

    HighLights

    प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक आनंद केंद्र बनाया जाएगा गांवो को आनंद ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगाआनंद उत्सव में 20 लाख से अधिक लोग भाग ले चुके हैं

    राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : मध्य प्रदेश में राज्य सरकार हैप्पीनेस के पैमाने का मूल्यांकन कराएगी। इसके लिए किसी उच्च शिक्षा संस्थान या आइआइटी का सहयोग लिया जाएगा। वहीं शहरों की अपेक्षा अब प्रदेश के गांवों को आनंद ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ऐसे ग्राम, जहां सद्भावना, भाईचारा, परस्पर सहयोग और आनंद का भाव प्रमुख हो, उन्हें उदाहरण के रूप में सामने लाया जाएगा।

    तनावमुक्ति और आनंदित व्यवहार के प्रशिक्षण के लिए ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, नगर निगम और नगर पालिका के कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी शामिल किए जाएंगे। इसी तरह वैचारिक और रचनात्मक गतिविधियों के लिए हर जिले में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के सहयोग से एक आनंद केंद्र अथवा भवन बनाया जाएगा। आनंद कार्यों के लिए बुजुर्गों की सेवाएं भी ली जाएंगी।

    महापुरुषों पर प्रकाशित कृतियों को स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थियों तक पहुंचाएगा

    भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरुषों और ऐतिहासिक पात्रों के जीवन से आज के युवा वर्ग को सीख देने के लिए अन्य विभागों से समन्वय कर रूपरेखा तैयार कर गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। भारतीय संस्कृति के आदर्श महापुरुषों पर प्रकाशित कृतियों को आनंद विभाग स्कूल एवं कालेजों के विद्यार्थियों तक पहुंचाएगा। बता दें कि प्रतिवर्ष 14 से 28 जनवरी की अवधि में आनंद उत्सव का आयोजन होता है, जिसमें अब तक लगभग 20 लाख लोग सहभागिता कर चुके हैं।

    प्रत्येक जिले में बनेंगे आनंद केंद्र व भवन

    वैचारिक और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रत्येक जिले में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के सहयोग से एक केंद्र अथवा भवन बनाया जाएगा। ये भवन मांगलिक भवन से भिन्न होंगे और यहां शहर के प्रबुद्ध वर्ग के साथ आम नागरिकों की उपस्थिति में रचनात्मक कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

    आनंद विभाग अपनी गतिविधियों का संचालन, खेल, स्कूल, उच्च शिक्षा विभाग और जन अभियान परिषद जैसी संस्थाओं का सहयोग लेकर संयुक्त रूप से करेंगे। आनंद के लिए विभिन्न नगरों में कार्य करने वाली संस्थाओं के कार्यों का अध्ययन कर सूचीबद्ध किया जाएगा, जिससे अन्य शहरी क्षेत्रों में भी ऐसे सामाजिक कार्य किए जा सकें।

    Anand Gram happiness scale IIT MP government MP happiness topnews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    दीपक सक्सेना: मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क आयुक्त, छवि सुधारने का लक्ष्य

    September 11, 2025
    Bihar

    वशिष्ठ नारायण सिंह: IIT से नासा तक, एक महान गणितज्ञ की कहानी

    September 4, 2025
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.