Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निसांका के शतक से श्रीलंका की सुपर 8 में एंट्री, खिलाड़ी खुश

    February 17, 2026

    बिश्नोई गैंग का जेल से रोहित शेट्टी पर हमला, सनसनीखेज प्लानिंग आई सामने

    February 17, 2026

    वैशाली बीडीओ की दबंगई: कार टच हुई तो युवक को पीटा, पैर पकड़े गिड़गिड़ाया

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    Indian SamacharBy Indian SamacharOctober 13, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कम उम्र की दो, 30 से 50 साल की 12-15 प्रतिशत महिलाएं शिकार। सांकेतिक चित्र।

    HighLights

    जीआरएमसी के कैंसर रोग विभाग में इलाज के लिए पहुंच रही हैं महिलाएं। इलाज के लिए पहुंचे 1000 मरीजों की जांच के बाद यह आंकड़े सामने आए। डॉक्टर कहते हैं कि 100 में से एक ब्रेस्ट कैंसर का मरीज पुरुष हो सकता है।

    अनूप भार्गव.नईदुनिया ग्वालियर। 20 से 25 साल उम्र की दो प्रतिशत महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आ रही हैं। जबकि 12 से 15 प्रतिशत महिलाएं 30 से 50 साल उम्र की हैं। गजराराजा मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे 1000 मरीजों की जांच के बाद यह आंकड़े सामने आए हैं।

    हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि कैंसर को लेकर महिलाओं में बढ़ी जागरूकता के कारण वह समय से इलाज के लिए पहुंच रही हैं, क्योंकि कैंसर के सफल इलाज का एकमात्र सूत्र जल्द पहचान है। अक्टूबर के इस महीने को पिंकटाबर यानी गुलाबी अक्टूबर कहा जाता है।

    पुरुष भी हो सकते हैं शिकार

    यह महीना दुनिया भर में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। डॉक्टर कहते हैं कि 100 में से एक ब्रेस्ट कैंसर का मरीज पुरुष हो सकता है। चिन्ता की बात यह है कि पहले यह बीमारी अधिकांशत: 40-50 वर्ष आयु से अधिक उम्र की महिलाओं में होती थी।

    कम उम्र की महिलाओं को भी ले रहा चपेट में

    अब यह कम उम्र की महिलाओं को भी अपनी चपेट में ले रही है। कैंसर रोग विभाग में इलाज करवा रहीं महिलाओं में कई ऐसी हैं जिनकी उम्र 20-25 वर्ष है। कैंसर विशेषज्ञ डा. संजय चंदेल का कहना है कि समय पर बीमारी की पहचान जीवन बचा सकती है।

    स्तन कैंसर होने के कारण और इसके बचाव

    यह हैं कारक उम्र के साथ स्तन कैंसर का खतरा बढ़ता जाता है। 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को इसका ज्यादा खतरा होता है। स्तन कैंसर का पारिवारिक इतिहास, विशेष रूप से मां या बहन जैसे करीबी रिश्तेदारों में इसका होना आपके जोखिम को बढ़ा सकता है। जिन महिलाओं को मासिक धर्म जल्दी शुरू हो जाता है, देर से मेनोपाज होता है या जिनके कभी बच्चे नहीं हुए, उन्हें भी इसका ज्यादा खतरा होता है। लाइफस्टाइल मोटापा, और शारीरिक गतिविधि की कमी, स्तन कैंसर के खतरे को बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं। ऐसे करें बचाव अपने स्तन में होने वाले बदलावों जैसे रंग, आकार, आकृति आदि में बदलाव का ध्यान रखें। अगर आपको कैसा भी कोई बदलाव दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से पूछें। अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है, तो आपको वार्षिक मैमोग्राम कराना चाहिए। ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए फलों, सब्जियों और साबुत अनाज से भरपूर संतुलित आहार को डाइट में लें। मोटापा स्तन कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। ऐसे में अपना वजन कंट्रोल में रखने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल में शामिल करें।

    Breast cancer Breast cancer day Breast cancer in Women Cancer Gwalior Health News topnews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Entertainment

    महिमा चौधरी का खुलासा: लक्षण न होने पर भी ऐसे हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    November 17, 2025
    Entertainment

    बिना लक्षण स्तन कैंसर: महिमा चौधरी की कहानी, जांच है ज़रूरी

    November 17, 2025
    Entertainment

    महिमा चौधरी का स्तन कैंसर पर बड़ा खुलासा: लक्षण नहीं थे, पर जांच से चला पता

    November 17, 2025
    Jharkhand

    स्तन कैंसर का रोबोटिक उपचार: मरीज़ को मिला जीवनदान, मुस्कान लौटी

    October 16, 2025
    Entertainment

    अभिनेता पंकज धीर का निधन: कैंसर रिलैप्स के शुरुआती लक्षणों को समझना ज़रूरी

    October 15, 2025
    Entertainment

    14 अक्टूबर का टैरो राशिफल: राशि अनुसार जानें आज का भाग्य

    October 14, 2025
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.