Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निसांका के शतक से श्रीलंका की सुपर 8 में एंट्री, खिलाड़ी खुश

    February 17, 2026

    बिश्नोई गैंग का जेल से रोहित शेट्टी पर हमला, सनसनीखेज प्लानिंग आई सामने

    February 17, 2026

    वैशाली बीडीओ की दबंगई: कार टच हुई तो युवक को पीटा, पैर पकड़े गिड़गिड़ाया

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    Indian SamacharBy Indian SamacharOctober 13, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे। सांकेतिक चित्र।

    HighLights

    मुरार के अग्रसेन चौराहे के पास की घटनापुलिस को सीसीटीवी फुटेज में नजर आए लुटेरेएक के बाद एक लूट की दो वारदात हो चुकी हैं

    नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला का मंगलसूत्र बाइक सवार बदमाश लूट ले गए। बदमाश संख्या में दो थे। यह घटना मुरार के अग्रसेन चौराहे के पास की है। लुटेरे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में नजर आए हैं। इस आधार पर पुलिस इनकी तलाश में लगी है। त्योहार के मौसम में अब लुटेरे फिर सक्रिय हो गए हैं। एक के बाद एक लूट की दो वारदात हो चुकी हैं।

    नाका चंद्रवदनी स्थित नहर वाली माता मंदिर रोड की रहने वाली प्रियंका पत्नी कुणाल साहू का मायका मुरार में है। कुछ दिन पहले वह मायके गई थी। शुक्रवार को नवरात्र का आखिरी दिन था, इसके चलते वह दर्शन करने के लिए सौदागर संतर स्थित माता के मंदिर गई थी। मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी, तभी अग्रसेन चौराहे के पास नारायण दास ट्रेडिंग कंपनी के सामने जब गुजरी तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए।

    पीछे बैठे बदमाश ने गले पर झपट्टा मारा और डेढ़ तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र लूट ले गए। महिला ने शोर मचाया तो यहां भीड़ इकट्ठी हो गई। दो बाइक सवार बदमाशों के पीछे भी लगे, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाकर निकल गए। पुलिस को सूचना दी गई। नाकाबंदी तो हुई, लेकिन लुटेरों की घेराबंदी नहीं हो सकी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे, जिसमें लुटेरे नजर आए हैं। मुरार और आसपास के क्षेत्रों में कुछ संदिग्ध पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाए हैं लेकिन लुटेरे फिलहाल बेसुराग हैं।

    बेखौफ लुटेरे..

    भीड़ भरे बाजार में लूट: लुटेरों को पुलिस का डर नहीं था। जहां लूट की, वहां काफी भीड़ रहती है। सुबह से देर रात तक चहलकदमी रहती है। अभी त्योहार का मौसम है, इसलिए बाजार में और अधिक भीड़ है। फिर भी लुटेरे यहां लूट करने के बाद फरार हो गए।

    बाजार में अभियान चलाकर बांटे गए नारी सुरक्षा कार्ड

    दतिया पुलिस द्वारा स्थानीय बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में मैं हूं अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इस दौरान स्कूल, कालेजों, छात्रावासों, नुक्कड़, बस स्टैंड, स्थानीय बाजारों आदि पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों से संबंधित जानकारी देकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। साथ ही नारी सुरक्षा कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।

    Gwalior Breaking News Gwalior Crime News Gwalior hindi News Gwalior Loot News Gwalior News MP news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    डबरा मंदिर कलश यात्रा में बुजुर्ग की मौत, प्राण प्रतिष्ठा से पहले हादसा

    February 10, 2026
    India

    एमपी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: एक हफ्ते में 45 लापता लोगों को घर वापस पहुंचाया

    January 18, 2026
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.