Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निसांका के शतक से श्रीलंका की सुपर 8 में एंट्री, खिलाड़ी खुश

    February 17, 2026

    बिश्नोई गैंग का जेल से रोहित शेट्टी पर हमला, सनसनीखेज प्लानिंग आई सामने

    February 17, 2026

    वैशाली बीडीओ की दबंगई: कार टच हुई तो युवक को पीटा, पैर पकड़े गिड़गिड़ाया

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»उमरिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत
    Madhya Pradesh

    उमरिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत

    Indian SamacharBy Indian SamacharOctober 12, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    HighLights

    विजयादशमी पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जनरामलीला मैदान से निकली माता दुर्गा सवारीविसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत

    उमरिया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। प्रतिमा को जल प्रवाहित करने के लिए गांव के ही तालाब में ले जाया गया था, इस दौरान यह हादसा हुआ। युवक का नाम छोटू पटेल है, जो सेजवाही का रहने वाला था। प्रतिमा को जल में विसर्जन करने के लिए गांव के लोग गए थे, उनके साथ छोटू भी था। तालाब में गड्ढा होने के कारण छोटू पटेल डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    भक्ति भाव के साथ निकला माता रानी का ऐतिहासिक विसर्जन चल समारोह

    नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक पूजा अर्चना के बाद विजयदशमी पर देवी मां को नम आंखो से विदाई दी। नौरोजाबाद नगर के सभी दुर्गा समितियों ने राम लीला मैदान में विसर्जन चल समारोह के लिए मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ एकत्रित हुए। जहां विधायक शिवनारायण सिंह के द्वारा मूर्ति विसर्जन चल समारोह को हरी झंडी दिखाई गई।

    नगर के राम लीला मैदान से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का ऐतिहासिक चल समारोह 4 बजे सांय को प्रारंभ हुआ। विसर्जन चल समारोह रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों पीपल चौक, बस स्टैंड, पांच नंबर, इंदिरा चौक , मुंडी खोली, बाजारपुरा, होते हुए नगर परिषद द्वारा जोहिला नदी के किनारे बनाए गए विसर्जन कुंड में , सभी प्रतिमाओं का विसर्जन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

    चल समारोह के दौरान डीजे और बैंड की थाप पर सभी श्रद्धालु नाचते नजर आए। चल समारोह में नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह, सुरक्षा के लिए नौरोजाबाद नगर निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, तहसीलदार अभय नंद शर्मा समेत प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

    Durga idol immersion idol immersion in Umaria Umaria accident Umaria News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    कटक में तनाव: ताजा झड़पें, 36 घंटे का कर्फ्यू, इंटरनेट बंद, 13 इलाकों में निषेधाज्ञा, वीएचपी का 12 घंटे का बंद

    October 6, 2025
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.