Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल कप्तान रोहित पौडेल: स्कॉटलैंड पर ऐतिहासिक जीत ने तोड़ा 10 साल का सूखा

    February 18, 2026

    बीजेपी का डीएमके बजट पर हमला: तमिलनाडु को कर्ज के दलदल में धकेल रहा है अंतरिम बजट

    February 18, 2026

    आरजेडी नेता पुत्र ने मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी को मारी गोली, एनकाउंटर में अरेस्ट

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»Garba Dance Photos: लालिमा से दमका गरबे का उल्लास, देखिए तस्वीरें
    Madhya Pradesh

    Garba Dance Photos: लालिमा से दमका गरबे का उल्लास, देखिए तस्वीरें

    Indian SamacharBy Indian SamacharOctober 11, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नईदुनिया रास उल्लास गरबे में हुए देवी दर्शन, माता की भक्ति में रमे प्रतिभागी।

    HighLights

    नवरात्र में इंदौर में माता की भक्ति में झूम रहे लोग। गरबे में माता का रूप रखकर पहुंची युवतियां। गुजराती पारंपरिक गीतों पर हो रहा है गरबा।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर(Garba Dance Photos)। लाल रंग सदियों से ऊर्जा, सौभाग्य, साहस और नवजीवन का प्रतीक माना गया है। उसी थीम के साथ अष्टमी के विशेष अवसर पर गुरुवार को विजय नगर स्थित श्री गुजराती स्कूल परिसर में गरबा खेला गया। रसरंग एवं श्री गुजराती समाज की प्रस्तुति नईदुनिया रास उल्लास गरबा महोत्सव में लाल परिधान में सजे प्रतिभागियों ने पूरे जोश और भक्ति के साथ गरबो की मनमोहक प्रस्तुति दी।

    मां दुर्गा का रूप धारण कर भी कई महिला प्रतिभागियों ने गरबा खेला। इस दौरान प्रतिभागियों ने पूरे कार्यक्रम को न सिर्फ भक्तिमय बल्कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी समृद्ध बना दिया।

    पारंपरिक गुजराती लोकगीतों पर गरबा खेलते प्रतिभागियों ने नृत्य और संगीत के बीच मां दुर्गा की स्तुति की और उनके आशीर्वाद की कामना की।

    इस भव्य आयोजन ने लोगों को एकता और भक्ति के सूत्र में बांधते हुए उत्सव की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस दौरान विशेष महाआरती का भी आयोजन किया गया।

    यहां गरबे में नारी सुरक्षा की शपथ

    खातीवाला टैंक के खनूजा ग्राउंड पर शक्ति की भक्ति में युवक-युवतियों द्वारा गरबों की विशेष प्रस्तुति दी जा रही है। प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर यहां माता की आराधना करने के साथ ही सनातन संस्कृति से सभी भक्तों को रूबरू कराने का प्रयास गरबों के माध्यम से किया जा रहा है।

    वहीं नारी शक्ति की रक्षा, सुरक्षा और आत्मसम्मान बनाए रखने की शपथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों को दिलाई जा रही है। बुधवार को डांडिया में विशेष आकर्षण महाराष्ट्र का गोंधल व बंगाली संस्कृति का प्रसिद्ध धुनुची नृत्य रहा।

    युवतियों व कलाकारों ने लोकगीतों पर माता रानी की आराधना की, जिसे दर्शकों ने भी खूब सराहा। दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने न सिर्फ अपने मोबाइल की फ्लश लाइट आन कर कलाकारों का अभिवादन किया बल्कि तालियों की गडगड़ाहट से भी कलाकारों व युवतियों का उत्साह बढ़ाया।

    प्रयास गरबा आयोजक कान्हा राजगुरु ने बताया कि नौ दिवसीय गरबा महोत्सव में सनातनी संस्कृति से सभी को रूबरू होने का मौका भी यहां मिल रहा है। गरबों में भी संस्कार, संस्कृति और सभ्यता का समागम यहां डांडिया में देखा जा सकता है।

    मां की आराधना भी फिल्मी गीतों के बजाय भजनों से की जा रही है। जिसमें छोटी कन्याओं के साथ ही युवतियां डांडिया खेल रही हैं।

    बुधवार को यहां कन्याओं का सामूहिक वंदन का आयोजन किया गया। जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं का पाद-पूजन मुख्य अतिथियों के साथ ही उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया।

    कान्हा राजगुरु ने बताया कि खातीवाला टैंक के खनूजा ग्राउंड पर आयोजित प्रयास गरबे का यह 17 वां वर्ष हैं।

    Garba Dance Garba Dance Photos Garba Dance Pics Garba Dance Pisc Garba in Indore Garba photos indore news Naidunia Raas Ullas Garba Navratri 2024 SpecialStory topnews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    दूषित पानी से इंदौर में हाहाकार, सीएम पर चतुर्वेदी का तंज

    January 17, 2026
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.