Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अफगानिस्तान की कनाडा पर जीत के साथ ट्रॉट को अलविदा, राशिद भावुक

    February 20, 2026

    ईमान पर दबाव के दौर में रमजान से लें संयम की सीख: हुसैनी

    February 20, 2026

    अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया, नबी के धमाल से चौथी बड़ी जीत

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»दिव्यांग पति का सेवादार मोबाइल चुराकर भागा, दो दिन में यूपीआई से उड़ाए पौने दो लाख रुपये
    Madhya Pradesh

    दिव्यांग पति का सेवादार मोबाइल चुराकर भागा, दो दिन में यूपीआई से उड़ाए पौने दो लाख रुपये

    Indian SamacharBy Indian SamacharOctober 11, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से उड़ाई रकम (प्रतीकात्मक चित्र)

    HighLights

    फरियादी महिला का पति लकवाग्रस्त है।मूलत: रीवा निवासी आरोपित करोंद में रहता था। दो दिन में अलग-अलग बैंक खातों में भेजे रुपये

    नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के चूनाभट्टी इलाके में एक दिव्यांग व्यक्ति का सेवादार उनका मोबाइल चुराकर भाग गया और फिर मोबाइल के यूपीआई ऐप से उनकी पत्नी के बैंक खाते में जमा पौने दो लाख रुपये उड़ा दिए। सेवादार पिछले छह महीने से स्वरूप शालिग्राम की सेवा कर रहा था। उनकी पत्नी सोनल शालिग्राम ने होमकेयर एजेंसी के जरिए उसे नौकरी पर रखा था।

    मोबाइल चुराकर भागा

    सात सितंबर की शाम नौकरी से वापस घर जाते समय वह दिव्यांग व्यक्ति का मोबाइल चुराकर ले गया और दो दिन में अलग-अलग ट्रांजेक्शन करते हुए एक लाख 70 हजार रुपये दूसरे बैंक खातों में भेज दिए। सोनल की शिकायत पर चूनाभट्टी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    सोनल के पास पहुंचे ट्रांजेक्शन के मैसेज

    थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर संधू ने बताया कि सोनल और उनके पति स्वरूप शालिग्राम सागर गार्डन होम कॉलोनी में रहते हैं। सोनल घर के पास ही बुटिक का संचालन करती हैं। उनके पति स्वरूप लकवाग्रस्त होने की वजह से चलने-फिरने से लाचार हैं। पति की देखभाल के लिए सोनल ने छह महीने पहले मल्टी होमकेयर नामक एजेंसी के माध्यम से 25 वर्षीय सौरभ कोचर को नौकरी पर रखा था।

    दिन में करता था देखभाल

    सौरभ मूलत: रीवा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में वह करोंद में रहता है। वह सुबह नौ से शाम सात बजे तक उनके घर नौकरी करता था। सात सितंबर को सौरभ ने जाते समय स्वरूप का मोबाइल चुरा लिया। रात करीब नौ बजे सोनल घर पहुंची तो उन्हें स्वरूप का मोबाइल नहीं मिला, फोन करने पर मोबाइल बंद आया।

    केयरटेकर मुहैया कराने वाली कंपनी से भी पूछताछ

    उन्होंने तुरंत सौरभ को फोन किया तो उसका फोन भी बंद था, जिसके बाद सोनल ने चूनाभट्टी थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत की। वहीं अगले दो दिन में उनके पास अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के मैसेज पहुंचे, जिसमें कुल एक लाख 70 हजार रुपये की निकासी की गई थी। पुलिस आरोपित की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है। केयरटेकर उपलब्ध कराने वाली कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। केयरटेकर के लिए लोगों को किस आधार पर रखा जाता है, कंपनी से यह जानकारी मांगी गई है।

    Bhopal Crime News Bhopal Latest News Bhopal News Bhopal News in Hindi Bhopal Samachar Disabled husband caretaker Fraud by mobile Madhya Pradesh News MP News in Hindi UPI transaction
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    एमपी में भाजपा की सभी नियुक्तियां एक साथ: खंडेलवाल का ऐलान

    February 19, 2026
    India

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध: भोपाल में रसोई संसद सजाई

    February 17, 2026
    India

    सीएम यादव ने भोपाल में शुरू किया साइबर रजिस्ट्री सेंटर, एमपी में डिजिटल क्रांति

    February 16, 2026
    India

    लाडली बहना योजना: एमपी सीएम ने 1.25 करोड़ महिलाओं को दी सौगात

    February 14, 2026
    India

    रायसेन: सोमेश्वर धाम मुक्ति मोर्चा का हल्लाबोल, रोजाना दर्शन की मांग

    February 14, 2026
    India

    भागीरथपुरा कांड: इंदौर में दूषित जल से 35वीं मौत

    February 10, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.