Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टी20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 में भारत-साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज से भिड़ंत

    February 18, 2026

    पटना में छात्रा की मौत: SIT ने डमी गिराकर खोला राज, गिराई गई या खुद गिरी?

    February 18, 2026

    भारत आ रहे ब्राजील राष्ट्रपति लूला, MEA वीडियो से दिखाए मजबूत रिश्ते

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»परिवार से विवाद के बाद घर से निकली थी महिला, पांच वर्षीय बेटे के साथ नदी में मिला शव
    Madhya Pradesh

    परिवार से विवाद के बाद घर से निकली थी महिला, पांच वर्षीय बेटे के साथ नदी में मिला शव

    Indian SamacharBy Indian SamacharOctober 10, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    महिला ने बच्चे के साथ की आत्महत्या।

    HighLights

    पति को छोड़कर अपने जीजा के साथ रहती थी महिला।पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना न मिलने पर जांच शुरू की।परिवार से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, नौरोजाबाद। विवाद के बाद अपने बच्चे के साथ घर से निकली एक महिला और उसके बच्चे का शव जोहिला नदी में मिला है। महिला का शव गुरूवार को ग्राम सलैया टिकुरी टोला के पास जोहिला नदी में मिला, जबकि उसके मासूम बच्चे का शव एक दिन पहले शाम को ही जोहिला नदी में पंप हाउस के पास मिला था।

    जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के नगर परिषद नौरोजाबाद वार्ड नंबर चार के जोहिला नदी में बने पम्प हाउस के पास पांच वर्षीय बालक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मृतक बच्चे की पहचान अंकुश बैगा के रूप में हुई थी। शव मिलने की सूचना कुछ लोगों ने नौरोजाबाद थाने मे दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नौरोजाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम के शव को पानी से निकाला। बालक के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

    विवाद के बाद से निकली

    पुलिस ने बताया कि द्रोपती बैगा अपने पति को छोड़कर जीजा सियाराम बैगा के साथ रह रही थी। उनका एक 5 वर्षीय मृतक पुत्र अंकुश बैगा था। 7 अक्टूबर को रात में द्रोपती बैगा का किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया था। विवाद के बाद नाराज होकर 8 अक्टूकर की सुबह लगभग 5 बजे वह अपने पांच वर्षीय पुत्र अंकुश बैगा को लेकर घर से चली गई थी। उसके बाद पहले बेटे का शव तो नदी में मिल था। अब मां का शव भी मिल गया है।

    नहीं दी गई थी थाने में सूचना

    पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ज़ब द्रोपती बाई बैगा और उसका पांच बर्षीय पुत्र अंकुश बैगा आठ अक्टूबर की सुबह पांच बजे से लापता थे, तो स्वजनों के द्वारा इनकी गुमशुदगी की सूचना नौरोजाबाद थाने मे क्यों दर्ज नहीं कराई गई थी? इस मामले को लेकर पुलिस स्वजनों से पूछताछ कर रही है।

    Madhya Pradesh News MP news topnews umaria crime news woman suicide with son
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध: भोपाल में रसोई संसद सजाई

    February 17, 2026
    India

    लाडली बहना योजना: एमपी सीएम ने 1.25 करोड़ महिलाओं को दी सौगात

    February 14, 2026
    India

    रायसेन: सोमेश्वर धाम मुक्ति मोर्चा का हल्लाबोल, रोजाना दर्शन की मांग

    February 14, 2026
    India

    भागीरथपुरा कांड: इंदौर में दूषित जल से 35वीं मौत

    February 10, 2026
    India

    मोहन नागर को पद्मश्री: परिवारिक मूल्यों से पर्यावरण सेवा

    January 25, 2026
    India

    कैलाश चंद्र पंत को पद्मश्री: साहित्य और समाज सेवा का पुरस्कार

    January 25, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.