Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    300 नक्सली निशाने पर, 2026 तक नक्सलवाद का अंत तय

    February 19, 2026

    स्कॉट एडवर्ड्स ने की भारत की बल्लेबाजी गहराई की प्रशंसा, बोले- यहां सीख मिलती है

    February 19, 2026

    नामवर सिंह पुण्यतिथि: आलोचना के नए आयाम रचने वाले

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»हर दिन मिल रहे एंजायटी, डिप्रेशन के 12 नए पीड़ित … काम का दबाव और तनाव बना रहा मनोरोगी
    Madhya Pradesh

    हर दिन मिल रहे एंजायटी, डिप्रेशन के 12 नए पीड़ित … काम का दबाव और तनाव बना रहा मनोरोगी

    Indian SamacharBy Indian SamacharOctober 10, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कई बार मानसिक स्वास्थ्य के प्रभावित होने का संकेत करते हैं।

    HighLights

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर तनाव-नींद के निरंतर बढ़ रहे हैं रोगी।प्रत्येक आयु वर्ग के मरीजों में मनोरोग के अलग-अलग लक्षण मिल रहे हैं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज में ओपीडी में आने मरीजों में वृद्धि।

    दीपंकर राय, नईदुनिया, जबलपुर (Health News)। जीवन में बढ़ते तनाव, कामकाज के दबाव और कई अन्य कारण से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज के मानसिक रोग विभाग की ओपीडी में निरंतर बढ़ रहे हैं।

    जांच में हर दिन लगभग 12 लोग एंजायटी एवं डिप्रेशन के पीड़ित मिल रहे हैं। इसमें महिला-पुरुष दोनों सम्मिलित है। प्रत्येक आयु वर्ग के मरीजों में मनोरोग के अलग-अलग लक्षण मिल रहे हैं।

    मेडिकल कालेज के मनोरोग विभाग में….

    100-150 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में आ रहे है। 50 प्रतिशत मरीज इसमें एंजायटी व डिप्रेशन के। 12-15 नए मरीज, प्रतिदिन दोनों समस्या के मिल रहे। एक से दो मरीज, इसमें कार्यस्थल के तनाव के।

    अधिकारी से लेकर गृहिणी तक

    मेडिकल कालेज में जांच के लिए आ रहे एंजायटी और डिप्रेशन पीड़ितों में अधिकारी से लेकर गृहिणी तक है। एक अधिकारी को 20 दिन में कंपनी ने लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। इससे तनाव में आ गए। नींद नहीं आती थी। स्वास्थ्य खराब हो गया। काउंसिलिंग और दवा से स्वस्थ्य हुए।

    10-12 घंटे तक काम का दबाव

    निजी बैंक में काम करने वाली एक युवती की मानसिक स्वास्थ्य 10-12 घंटे तक काम के दबाव से प्रभावित होने लगा। वह उपचार करा रही है। 58 वर्षीय एक गृहिणी घर में प्रतिदिन एक जैसे काम से उकता गई। उदास और निराश रहने लगी तो जांच कराई।

    एक प्रकार के मनोरोग से पीड़ित मिली। एक पीजी डाक्टर ने काम के भार के कारण मन शांत नहीं रख पाने की शिकायत लेकर पहुंची।

    मिले-जुले लक्षण, समझ नहीं पाते

    बेचैनी, चिड़चिड़ापन, ध्यान केंद्रित करने में समस्या, अधिक चिंता, निराशा, नकारात्मक भावना, यह एंजायटी एवं डिप्रेशन के लक्षण हैं।

    शरीर पर पड़ने वाले कई प्रभाव भी मनारोग के कारण होते हैं। जैसे कि सिरदर्द, घबराहट, पेट संबंधी समस्या, मांसपेशियों में तनाव व खिंचाव की समस्या भी मानसिक रोग भी कई बार मानसिक स्वास्थ्य के प्रभावित होने का संकेत करते हैं।

    अधिकतर लोग मेडिसिन, न्यूरो एवं अन्य विशेषज्ञों के पास जाकर उपचार कराते है। यदि समय रहते लक्षण को लोग समझ लें और झिझक दूर कर जांच कराएं तो भविष्य में स्वास्‍थ्य के गंभीर खतरें से बचा जा सकता है।

    स्वास्‍थ्य के गंभीर खतरें से बचा जा सकता

    ओपीडी में प्रतिदिन एंजायटी, डिप्रेशन के नए मरीज आ रहे है। कार्यस्थल के दबाव और तनाव से पीड़ित मरीज भी है। काउंसिलिंग, परामर्श व आवश्यक होने पर उचित दवा दे रहे। मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है। मनोरोग में भी लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव, तनाव होता है। सर्विकल समस्या समझते हैं। ब्लड प्रेशन बढ़ने को लेकर है। भारीपन, कार्यस्थल में नींद आना जैसे लक्षण पर जांच कराएं।

    कई बार एंजायटी, डिप्रेशन में ऐसा होता है। योग, व्यायाम, कार्य से अवकाश से भी मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने में सहायता मिलती है।

    – डा. ओपी रायचंदानी, प्रमुख, मनोरोग विभाग, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज

    anxiety depression Health News jabalpur news Madhya Pradesh Victoria एमपी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    सीएम यादव ने भोपाल में शुरू किया साइबर रजिस्ट्री सेंटर, एमपी में डिजिटल क्रांति

    February 16, 2026
    Sports

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले एशिया के पहले पैरा स्विमर बने एमपी के सतेंद्र लोहिया

    February 12, 2026
    India

    उज्जैन वन मेला: सीएम यादव ने आदिवासी सशक्तीकरण पर जोर दिया

    February 11, 2026
    India

    डबरा मंदिर कलश यात्रा में बुजुर्ग की मौत, प्राण प्रतिष्ठा से पहले हादसा

    February 10, 2026
    India

    पीएम के ‘परीक्षा पे चर्चा’ से बुरहानपुर उर्दू विद्यालय में उत्साह

    February 6, 2026
    India

    मध्य प्रदेश शहडोल: स्वनिधि योजना से व्यापारियों को मिले ऋण-कार्ड, मोदी का गुणगान

    January 23, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.