Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टी20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 में भारत-साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज से भिड़ंत

    February 18, 2026

    पटना में छात्रा की मौत: SIT ने डमी गिराकर खोला राज, गिराई गई या खुद गिरी?

    February 18, 2026

    भारत आ रहे ब्राजील राष्ट्रपति लूला, MEA वीडियो से दिखाए मजबूत रिश्ते

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»पिता की मौत के बाद मां ने बेटे को बुलाया, तो मांगने लगा डेढ़ लाख रुपये… फिर महिला ने खुद दी मुखाग्नि
    Madhya Pradesh

    पिता की मौत के बाद मां ने बेटे को बुलाया, तो मांगने लगा डेढ़ लाख रुपये… फिर महिला ने खुद दी मुखाग्नि

    Indian SamacharBy Indian SamacharOctober 2, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    जब पुत्र ने बात नहीं मानी पत्नी पार्वती ने स्वयं ही पति को मुखाग्नि देने का निर्णय लिया।

    HighLights

    कई बार उसे फोन करके घर आने को कहा। मां से कह दिया कि घर बेचकर मुझे पैसे दो। पिता से पैसे की मांग कर झगड़ा करता था।

    नईदुनिया,शहडोल (Shahdol News)। जिले के ब्यौहारी में एक पुत्र ने अपने पिता को इस बात के लिए मुखाग्नि नहीं दी कि उसकी मां ने उसे रुपये नहीं दिया। यहां के वार्ड क्रमांक 11 कछियान टोला निवासी पार्वती बर्मन पत्नी रामस्वरूप बर्मन (65) के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। इकलौते पुत्र मनोज बर्मन (31) का विवाह हो चुका है।

    पिता से पैसे की मांग कर झगड़ाता था

    आए दिन वह माता पिता से पैसे की मांग कर झगड़ा करता रहता था। इसके बाद रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर वह अलग होकर ब्यौहारी में ही अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहने लगा था। पिता की मृत्यु से एक दिन पहले भी वह (मां-पिता ) के घर आया था और डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा था। लेकिन मां ने पैसे नहीं होने की बात कहकर मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर रात में ही वहां से चला गया।

    पिता का बीमारी के कारण निधन हो गया

    अगली सुबह मनोज के पिता का बीमारी के कारण निधन हो गया। मां ने बेटे से मोबाइल पर बात करते हुए पिता की मौत की खबर देकर जल्दी से घर आने को कहा, लेकिन पुत्र पैसों की लालच में इतना अंधा हो चुका था कि उसे पिता की मौत की खबर सुनकर कोई अफसोस नहीं हुआ। उसने मां से दो टूक शब्दों में कहा कि मुझे पैसे भेजो तब ही घर आउंगा वरना नहीं।

    मां से कह दिया कि घर बेचकर मुझे पैसे दो

    मां ने रो-रोकर दुहाई देते हुए कहा कि ‘बेटा अभी पैसे नहीं है मेरे पास और तू ऐसे समय में रुपयों की जिद कर रहा है। तेरे पिता का शव घर में मौजूद है।’ पुत्र का दिल नहीं पसीजा और उसने मां से यहां तक कह दिया कि घर बेचकर मुझे पैसे दो वरना मैं पिता को मुखाग्नि देने नहीं आऊंगा।

    कई बार उसे फोन करके घर आने को कहा

    मां के अलावा मनोज की पत्नी ने भी कई बार उसे फोन करके घर जाने को कहा, लेकिन वह घर नहीं गया। उसने अपना मोबाइल कुछ समय बाद बंद कर दिया। जब पुत्र ने बात नहीं मानी पत्नी पार्वती ने स्वयं ही पति को मुखाग्नि देने का निर्णय लिया। पति के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद पार्वती अपनी पुत्री सुषमा व सुमन के साथ ब्यौहारी थाने में शिकायत भी की है।

    Beohari Madhya Pradesh MP MP news Shahdol News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    सीएम यादव ने भोपाल में शुरू किया साइबर रजिस्ट्री सेंटर, एमपी में डिजिटल क्रांति

    February 16, 2026
    Sports

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले एशिया के पहले पैरा स्विमर बने एमपी के सतेंद्र लोहिया

    February 12, 2026
    India

    उज्जैन वन मेला: सीएम यादव ने आदिवासी सशक्तीकरण पर जोर दिया

    February 11, 2026
    India

    डबरा मंदिर कलश यात्रा में बुजुर्ग की मौत, प्राण प्रतिष्ठा से पहले हादसा

    February 10, 2026
    India

    पीएम के ‘परीक्षा पे चर्चा’ से बुरहानपुर उर्दू विद्यालय में उत्साह

    February 6, 2026
    India

    मध्य प्रदेश शहडोल: स्वनिधि योजना से व्यापारियों को मिले ऋण-कार्ड, मोदी का गुणगान

    January 23, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.