Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार सदन में हंगामा: नीतीश ने राबड़ी को कहा ‘लड़की’, मच गया बवाल

    February 9, 2026

    एम्स रायबरेली में स्टाफ की किल्लत, राज्यसभा में कांग्रेस सांसद ने लगाई सुई

    February 9, 2026

    विश्व कप में इटली का दुर्भाग्य: कप्तान मैडसेन चोटिल, कंधा हुआ डिस्लोकेट

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»महिला ने ससुर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या
    Madhya Pradesh

    महिला ने ससुर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

    Indian SamacharBy Indian SamacharSeptember 30, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    महिला ने ससुर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या! सांकेतिक फोटो।

    HighLights

    आत्महत्या करने से पहले महिला का हुआ था पति से झगड़ापरिवार के लोगों के सोने के बाद महिला ने उठाया कदममृतका के चार हैं बच्चे, मां के शव को देखकर बिलख पड़े

    नप्र, ग्वालियर/भितरवार । बेलगढ़ा के गदौठा गांव में रहने वाली 35 वर्षीय नीतू पत्नी कमल सिंह रावत ने ससुर की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह कदम नीतू ने रात करीब एक बजे उठाया, जब घर में मौजूद सभी लोग सो गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वजह के बारे में पुलिस को पता चला है कि नीतू और कमल के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

    नीतू और उसके पति कमल में बीते रोज भी झगड़ा हुआ था। रात करीब एक बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई। स्वजन दौड़कर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे के पास नीतू खून से लथपथ पड़ी हुई थी। रात में ही पुलिस यहां पहुंची। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। अभी मृतका के मायके वालों के बयान नहीं हो सके हैं।

    चार बच्चे, मां की लाश देखकर बिलख पड़े

    नीतू के चार बच्चे तीन बेटी और एक बेटा है। मां की लाश देखकर चारों बच्चे बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने इन्हें संभाला। नाल पेट पर सटाई, पैर से ट्रिगर दबाया: फोरेंसिक एक्सपर्ट ने पड़ताल की तो सामने आया कि बंदूक की नाल पेट पर सटाकर गोली चलाई है। पैर से ट्रिगर दबाया। गोली पेट को चीरकर गोली निकली।

    वीरपुर बांध पर पांच करोड़ रुपये से होंगे सुंदरीकरण कार्य

    शहर में मानसून के मेहरबान होने के कारण सालों बाद वीरपुर बांध भी लबालब हो गया। ऐसे में इसके सुंदरीकरण के लिए फिर से प्रयास किए गए हैं। नगर निगम ने यहां पांच करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कार्यों, हरियाली, पाथवे निर्माण आदि का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इसमें जलसंसाधन विभाग से भी सहमति ली गई है, ताकि समन्वय के साथ में इसे संवारने का काम हो सके।

    इसके चलते रविवार को जलसंसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री राजेश चतुर्वेदी सहित नगर निगम के अधिकारियों ने बांध का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों ने मौके पर नक्शा आदि बनाकर चर्चा की कि हरियाली बढ़ाने के साथ ही बांध पर पर्यटन की भी संभावनाएं देखी जाएं। संभावना जताई गई है कि जल्द ही शासन स्तर से भी मंजूरी मिल सकेगी। गौरतलब है कि यहां पूर्व में स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन ने भी सुंदरीकरण कार्य कराया था और अब नगर निगम इसे आगे विस्तार देगा।

    Gwalior Breaking News Gwalior Crime News Gwalior hindi News Gwalior News MP news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    एमपी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: एक हफ्ते में 45 लापता लोगों को घर वापस पहुंचाया

    January 18, 2026
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.