Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निसांका के शतक से श्रीलंका की सुपर 8 में एंट्री, खिलाड़ी खुश

    February 17, 2026

    बिश्नोई गैंग का जेल से रोहित शेट्टी पर हमला, सनसनीखेज प्लानिंग आई सामने

    February 17, 2026

    वैशाली बीडीओ की दबंगई: कार टच हुई तो युवक को पीटा, पैर पकड़े गिड़गिड़ाया

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»Bhopal News: रुपयों के लिए ऑटो चालक से अड़ीबाजी, विरोध करने पर मारा चाकू, प्रकरण दर्ज
    Madhya Pradesh

    Bhopal News: रुपयों के लिए ऑटो चालक से अड़ीबाजी, विरोध करने पर मारा चाकू, प्रकरण दर्ज

    Indian SamacharBy Indian SamacharSeptember 29, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    ऑटो चालक पर चाकू से हमला। (प्रतीकात्मक चित्र)

    HighLights

    करोंद मंडी गेट के पास हुई वारदात। चाकू लगने से ऑटो चालक का हाथ जख्मी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी।

    नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल Bhopal Crime News: शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में सवारी बनकर चार लड़के एक ऑटो में बैठे। कुछ दूर आगे जाकर उन्होंने सुनसान क्षेत्र में ऑटो रुकवाया और चालक से रुपये मांगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया और ऑटो से उतरकर भाग निकले। पुलिस हुलिये के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है।

    छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक प्रेम नगर में रहने वाला बलजीत सिंह ऑटो चलाता है। शुक्रवार रात लगभग नौ बजे करोंद के पास चार लड़कों ने बलजीत को हाथ देकर रोका। उन्होंने उससे प्रेम नगर तक चलने को बोला। बलजीत उन्हें लेकर रवाना हुआ, तभी करोंद मंडी के गेट के पास सुनसान क्षेत्र देख उन्होंने ऑटो रोकने को कहा। ऑटो रोकते ही बदमाशों ने बलजीत से रुपये मांगे। अड़ीबाजी का विरोध करने पर उनमें से एक ने बलजीत पर चाकू से वार कर दिया। बलजीत ने बचाव के लिए हाथ आगे किया, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई।

    वारदात के बाद चारों बदमाश ऑटो से उतरकर भाग निकले। बलजीत की शिकायत पर अज्ञात लड़कों के खिलाफ मारपीट, अड़ीबाजी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ऑटो चालक द्वारा बताए गए हुलिए और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज की मदद से आरोपितों की तलाश में जुटी है।

    Attack on Auto Driver Bhopal Crime News Bhopal Latest News Bhopal News Bhopal News in Hindi Bhopal Samachar Knife Attack Madhya Pradesh News MP News in Hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    सीएम यादव ने भोपाल में शुरू किया साइबर रजिस्ट्री सेंटर, एमपी में डिजिटल क्रांति

    February 16, 2026
    India

    लाडली बहना योजना: एमपी सीएम ने 1.25 करोड़ महिलाओं को दी सौगात

    February 14, 2026
    India

    रायसेन: सोमेश्वर धाम मुक्ति मोर्चा का हल्लाबोल, रोजाना दर्शन की मांग

    February 14, 2026
    India

    भागीरथपुरा कांड: इंदौर में दूषित जल से 35वीं मौत

    February 10, 2026
    India

    मोहन नागर को पद्मश्री: परिवारिक मूल्यों से पर्यावरण सेवा

    January 25, 2026
    India

    कैलाश चंद्र पंत को पद्मश्री: साहित्य और समाज सेवा का पुरस्कार

    January 25, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.