Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल कप्तान रोहित पौडेल: स्कॉटलैंड पर ऐतिहासिक जीत ने तोड़ा 10 साल का सूखा

    February 18, 2026

    बीजेपी का डीएमके बजट पर हमला: तमिलनाडु को कर्ज के दलदल में धकेल रहा है अंतरिम बजट

    February 18, 2026

    आरजेडी नेता पुत्र ने मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी को मारी गोली, एनकाउंटर में अरेस्ट

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»एयरपोर्ट से होटल और स्टेडियम तक का रूट पुलिस अफसरों ने देखा
    Madhya Pradesh

    एयरपोर्ट से होटल और स्टेडियम तक का रूट पुलिस अफसरों ने देखा

    Indian SamacharBy Indian SamacharSeptember 29, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शंकरपुर स्‍टेडियम तक रहेगी पुलिस सख्‍त सुरक्षा व्‍यवस्‍था।

    HighLights

    भारत-बांग्लादेश मैच के लिए दो अक्‍टूबर से तैनात हो जाएगा पुलिस बलमैच को देखते हुए पुलिस अफसरों ने बनाया है ट्रैफिक प्लानविरोध करने वाले संगठनों को पदाधिकारियों को बुलाकर चेताया

    नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: भारत और बांग्लादेश के बीच छह अक्टूबर को ग्वालियर में होने जा रहे टी-20 क्रिकेट मैच की तैयारियों को लेकर पुलिस अब अलर्ट मोड पर है। तमाम संगठनों मैच के विरोध में हैं, इसे लेकर पूरे रूट पर खासी सुरक्षा रहेगी। एयरपोर्ट से होटल और क्रिकेट स्टेडियम तक का रूट पुलिस अफसरों ने देखा। यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती से लेकर ट्रैफिक प्लान को लेकर चर्चा की। दो अक्टूबर से यहां फोर्स तैनात कर दी जाएगी। आइजी अरविंद सक्सेना, डीआइजी अमित सांघी, एसपी राकेश कुमार सगर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने करीब चार घंटे तक भ्रमण किया।

    भारतीय क्रिकेट टीम ताज ऊषा किरण पैलेस और बांग्लादेश क्रिकेट टीम सिटी सेंटर स्थित होटल रेडिसन में ठहरेगी। दो अक्टूबर को दोनों टीमें ग्वालियर आ जाएंगी। रात तक टीमें ग्वालियर पहुंचेंगी। यहां से सीधे बसों से होटल के लिए रवाना होंगी। सुबह नेट प्रैक्टिस के लिए टीमें स्टेडियम जाएंगी। होटल से स्टेडियम तक टीमों का लगातार मूवमेंट रहेगा। इसके चलते पुलिस ने तीन संभावित रूट देखे हैं, इसमें से एक को फाइनल किया जाएगा।

    इन रास्तों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी, क्योंकि अलग-अलग संगठनों ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अपने स्तर पर इनसे बातचीत करने में भी जुटे हैं ताकि उस दिन कानून-व्यवस्था न बिगड़े। इसलिए सबसे सुरक्षित और होटल से स्टेडियम तक कम समय में टीमें पहुंच सकें, वह रूट चुना जाएगा। इन रूट पर करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दिन में दो बार यहां ट्रैफिक रोका जाएगा। वाहनों को डायवर्ट रूट से निकाला जाएगा।

    पहले समझाइस व बाउंड ओवर, फिर होगी सख्ती

    आइजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि पहले तो संगठनों के पदाधिकारियों को बुलाकर बात की जा रही है, जो लोग नहीं मानेंगे, उन्हें बाउंड ओवर किया जाएगा। बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। इंटरनेट मीडिया पर जो लोग लगातार इसके विरोध में पोस्ट कर रहे हैं, साइबर सेल की टीम भी निगाह रखे हुए है।

    Gwalior News India Bangladesh T20 Match Shankarpur Stadium Street light on Road T20 Match in Gwalior
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    डबरा मंदिर कलश यात्रा में बुजुर्ग की मौत, प्राण प्रतिष्ठा से पहले हादसा

    February 10, 2026
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.