Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रवि उदयवार: मुंबई अब सिनेमा के लिए बासी हो गई

    February 16, 2026

    भिवाड़ी फैक्ट्री आग: भजनलाल शर्मा ने की मृतकों के परिजनों को 3 लाख की मदद

    February 16, 2026

    ऑनर किलिंग का आतंक: पाकिस्तान में सजा दर न्यूनतम, रिपोर्ट में खुलासा

    February 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»घर में दूसरी औरत को देख दंग रह गई पत्‍नी, पति ने चुपके से कर डाली थी दूसरी शादी, पोल खुली तो दिया तीन तलाक
    Madhya Pradesh

    घर में दूसरी औरत को देख दंग रह गई पत्‍नी, पति ने चुपके से कर डाली थी दूसरी शादी, पोल खुली तो दिया तीन तलाक

    Indian SamacharBy Indian SamacharSeptember 28, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रतलाम में दर्ज किया गया तीन तलाक का केस।

    HighLights

    रतलाम के जावरा में आया तीन तलाक का मामला। आरोपी ने पहली पत्‍नी से छुपकर की थी दूसरी शादी। पति के खिलाफ दूसरी पत्नी दर्ज ने दर्ज कराया केस।

    नईदुनिया न्यूज, रतलाम/जावरा। जावरा के एक युवक द्वारा पहली शादी की बात छिपाकर खाचरौद की युवती से दूसरी शादी करने और बाद में सच्चाई सामने आने पर दूसरी पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। दूसरी पत्नी ने पति के खिलाफ जावरा शहर थाने में तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

    जानकारी अनुसार फरियादी शबनम बी ने जावरा शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी 10 अगस्त 2020 को मुस्लिम रिवाज से आरोपित पति मोहम्मद रफीक पुत्र मुन्ना खां निवासी ऊंटखाना जेल रोड जावरा से हुई थी। शादी के बाद से वह पति रफीक के साथ जावरा में रह रही थी। उन्हें एक पुत्र है।

    घरेलू विवाद के चलते वे सात-आठ माह पहले पुत्र को लेकर मायके चली गई थी। मायके से 15 जून 2024 को वापस ससुराल जावरा पहुंची तो घर में आफरीन बी नाम की महिला मिली।

    पति से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह उसकी पहली पत्नी है। उन्होंने पति से कहा कि शादी के पहले यह बात क्यों नहीं बताई। इस पर आरोपित रफीक ने कहा कि उसके साथ रहना है तो रहो, नहीं तो अपने मायके चले जाओ।

    वह तुम्हे तलाक देता है और तीन बार तलाक..तलाक कह दिया। इसके बाद से वह मायके में ही रह रही है। 26 सितंबर को शबनम ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

    पुलिस के अनुसार आरोपित मोहम्मद रफीक के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम की धारा 3/4 व भादंवि की धारा 417 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

    MP crime news MP news Ratlam Crime News Ratlam News Rtalam Teen Talak topnews रतलाम न्‍यूज रतलाम में तीन तलाक
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    एमपी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: एक हफ्ते में 45 लापता लोगों को घर वापस पहुंचाया

    January 18, 2026
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.