Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अफगानिस्तान की कनाडा पर जीत के साथ ट्रॉट को अलविदा, राशिद भावुक

    February 20, 2026

    ईमान पर दबाव के दौर में रमजान से लें संयम की सीख: हुसैनी

    February 20, 2026

    अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया, नबी के धमाल से चौथी बड़ी जीत

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»Nakli Ghee: घी जैसा बताकर बिक रहा नकली घी… धोखेबाजों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, पूजा का घी भी नकली
    Madhya Pradesh

    Nakli Ghee: घी जैसा बताकर बिक रहा नकली घी… धोखेबाजों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, पूजा का घी भी नकली

    Indian SamacharBy Indian SamacharSeptember 28, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    डिब्बे की पैकिंग इस तरह की जाती है कि कोई भी उसे असली घी समझ लेता है।

    HighLights

    उपभोक्ता वनस्पति तेल और केमिकल का मिश्रण खरीद रहे हैं।दुकानों से लेकर ई-कामर्स वेबसाइट पर भी हो रही इसकी बिक्री। कई ब्रांड पैक पर लाइट घी या देसी घी जैसा स्वाद लिख देते हैं।

    लोकेश सोलंकी, नईदुनिया इंदौर(Nakli Ghee)। देसी घी जैसा स्वाद, लाइट घी, पूजा घी और बटर से बेहतर जैसी टैग लाइन के साथ घी और मक्खन की नकल बेची जा रही है। दुकान, सुपर स्टोर्स से घी के भ्रम में उपभोक्ता वनस्पति तेल और केमिकल का मिश्रण खरीद रहे हैं।

    दुकानों से लेकर ई-कामर्स वेबसाइट पर भी ऐसे उत्पादों की बिक्री हो रही है। इंदौर में एक दिन पहले पकड़ी गई पांच हजार किलो से ज्यादा नकली घी की खेप भी असल में इसी मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा है। नियमों का झोल ऐसा है कि घी की नकल बनाने और बेचने के बावजूद मिलावट की कार्रवाई से ये कारोबारी बच जाते हैं।

    लाइट घी और देसी घी जैसा स्वाद

    कई ब्रांड तो पैक पर लाइट घी या देसी घी जैसा स्वाद लिख देते हैं। इसमें घी शब्द को बोल्ड कर शेष इबारत को छोटा कर दिया जाता है। कोने में या बहुत छोटे अक्षरों में इन पर कुकिंग मीडियम लिखा होता है। शुद्ध घी से 100 से 200 रुपये सस्ता होने से उपभोक्ता लालच में आ जाता है। ब्रांड नेम और पैकिंग देख असली घी समझ खरीद भी लेता है।

    पूजा घी पूरी तरह नकली

    पूजन सामग्री की दुकानों पर पूजा घी के नाम से बिकने वाला घी तो पूरी तरह नकली होता है। इनमें से कई तो अखाद्य तेलों से बने होते हैं। आम उपभोक्ता घी के साथ पूजा जैसा पवित्र शब्द पढ़कर इसे असली मानकर खरीद लेता है। बीते वर्षों में एक के बाद एक कई ब्रांड ऐसे पूजा घी लांच कर चुके हैं। नियमों की अस्पष्टता इन्हें नकली घी बेचने की आजादी दे रही है।

    कार्रवाई के नियम नहीं

    हाई कोर्ट के वकील निमेष पाठक के अनुसार आमतौर पर ऐसे उत्पाद बना रहे कारोबारी पैकिंग पर देसी घी या शुद्ध घी नहीं लिखते हैं। इन पर कुकिंग मीडियम, घी जैसा स्वाद या घी का विकल्प लिखा जाता है। या सिर्फ घी की तस्वीर छापकर ब्रांड नेम छाप दिया जाता है। दरअसल कानून में कहीं भी ऐसी टैगलाइन या तस्वीर को प्रतिबंधित करने का प्रविधान नहीं हैं।

    ऐसे में कानूनन इन पर मिलावट या नकली घी बेचने की कार्रवाई नहीं हो सकती। पैक के पीछे ये बारीक अक्षरों में अवयवों का विवरण लिख देते हैं, जो आमतौर पर उपभोक्ता नहीं पढ़ता। पूजा घी लिखकर भी वे कार्रवाई से बचे रहते हैं क्योंकि उनकी दलील होती है कि यह खाने का नहीं, पूजा के लिए है।

    वेजीटेबल फैट बेचा जा रहा

    बाजार में घी के विकल्प के तौर पर हाइड्रोजनेट तेल और वेजीटेबल फैट बेचा जा रहा है। इससे उपभोक्ता ठगा रहे हैं और बाजार में ब्रांडों विश्वसनीयता भी कम होती है। सरकार को स्पष्ट नियम बनाना चाहिए कि किसी भी ऐसे उत्पाद पर स्पष्ट रूप से बड़े अक्षरों में लिखा जाए कि यह घी नहीं है। – मोतीसिंह पटेल, अध्यक्ष, इंदौर दुग्ध संघ

    Fake Butter Fake Ghee indore news Madhya Pradesh News MP news Nakli Ghee topnews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध: भोपाल में रसोई संसद सजाई

    February 17, 2026
    India

    लाडली बहना योजना: एमपी सीएम ने 1.25 करोड़ महिलाओं को दी सौगात

    February 14, 2026
    India

    रायसेन: सोमेश्वर धाम मुक्ति मोर्चा का हल्लाबोल, रोजाना दर्शन की मांग

    February 14, 2026
    India

    भागीरथपुरा कांड: इंदौर में दूषित जल से 35वीं मौत

    February 10, 2026
    India

    मोहन नागर को पद्मश्री: परिवारिक मूल्यों से पर्यावरण सेवा

    January 25, 2026
    India

    कैलाश चंद्र पंत को पद्मश्री: साहित्य और समाज सेवा का पुरस्कार

    January 25, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.