Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निसांका के शतक से श्रीलंका की सुपर 8 में एंट्री, खिलाड़ी खुश

    February 17, 2026

    बिश्नोई गैंग का जेल से रोहित शेट्टी पर हमला, सनसनीखेज प्लानिंग आई सामने

    February 17, 2026

    वैशाली बीडीओ की दबंगई: कार टच हुई तो युवक को पीटा, पैर पकड़े गिड़गिड़ाया

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»भोपाल में पानी की टंकी में मिला बच्ची का शव, दो दिन से थी लापता, गुस्साई भीड़ ने किया थाने का घेराव
    Madhya Pradesh

    भोपाल में पानी की टंकी में मिला बच्ची का शव, दो दिन से थी लापता, गुस्साई भीड़ ने किया थाने का घेराव

    Indian SamacharBy Indian SamacharSeptember 26, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बस्ती में लोगों ने किया हंगामा (इनसेट- मृतका सृष्टि भालसे)

    HighLights

    लगभग 100 पुलिसकर्मियों की टीम बच्ची की तलाश में जुटी थी। बच्ची की तलाश में ड्रोन, डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। गुस्साए लोगों ने बच्ची की हत्या के आरोपितों को फांसी की मांग की।

    नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पुराने शहर में शाहजहांनाबाद क्षेत्र की वाजपेयी नगर मल्टी से मंगलवार दोपहर 12 बजे रहस्यमय ढंग से घर के सामने से लापता हुई पांच वर्षीय सृष्टि भालसे का शव गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया। बच्ची की खोजबीन में पुलिस की पूरी कंपनी (लगभग 100 लोगों की टीम) ने वाजपेयी नगर के आसपास चप्पे-चप्पे की तलाशी ले डाली। डॉग स्क्वाड और ड्रोन की भी मदद ली गई। जिस बहुमंजिला इमारत से बच्ची गायब हुई थी, उसी के ब्लॉक नंबर 1 में बंद फ्लैट के पानी की टंकी में उसकी लाश मिली। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ले जाया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

    फूटा लोगों का गुस्सा

    बच्ची का शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उधर, वाजपेयी नगर मल्टी की गुस्साई भीड़ ने सड़क पर उतरते हुए नारेबाजी की और टीबी अस्पताल रोड पर चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने शाहजहांनाबाद थाने का घेराव किया। लोगों की मांग है कि बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार आरोपितों को फांसी की सजा दी जाए।

    छह माह पहले फ्लैट में आया था परिवार

    पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक अतुल, उसकी मां और बहन को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने फ्लैट के दूसरे कमरे में पानी की टंकी में बच्ची का शव छुपा रखा था। यह परिवार छह माह पहले ही फ्लैट में किराये से रहने आया था। आरोपित युवक की पत्नी एक माह पहले मायके चली गई थी।

    आरोपित बेरोजगार है। उसकी बहन और मां काम पर जाते हैं। दिन में वह घर में अकेला होता है। आशंका जताई जा रही है कि उसने मंगलवार दोपहर बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने घर में बुलाया होगा।

    कलेक्ट्रेट में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

    उधर, भोपाल कलेक्टर ऑफिस में विधायक आरिफ मसूद की अगुआई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजधानी के साथ-साथ प्रदेशभर महिलाओं और बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म को लेकर प्रदर्शन किया। विधायक मसूद ने सीएम हाउस का घेराव करने की भी बात कही।

    घर के पास से हुई थी गायब

    वाजपेयी नगर निवासी सुभाष भालसे की बेटी सृष्टि मंगलवार दोपहर 12 बजे घर के पास से लापता हो गई थी। आसपास खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कुछ भी पता नहीं चला तो उसी दिन दोपहर ढाई बजे शिकायत शाहजहांनाबाद थाने में की गई थी।

    सघन सर्चिंग की

    बुधवार को पुलिस की पूरी कंपनी ने बालिका के लापता होने से पहले और उसके बाद में उस क्षेत्र में पहुंचे वाहनों के नंबर के आधार पर उनके मालिकों से सघन पूछताछ की। पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले गए। तलाशी अभियान में डाग स्क्वाड, ड्रोन की भी मदद ली गई।

    Bhopal Crime News Bhopal Latest News Bhopal News Bhopal News in Hindi Bhopal Samachar Girl Missing Madhya Pradesh News Missing Girl MP News in Hindi Police Searching topnews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    सीएम यादव ने भोपाल में शुरू किया साइबर रजिस्ट्री सेंटर, एमपी में डिजिटल क्रांति

    February 16, 2026
    India

    लाडली बहना योजना: एमपी सीएम ने 1.25 करोड़ महिलाओं को दी सौगात

    February 14, 2026
    India

    रायसेन: सोमेश्वर धाम मुक्ति मोर्चा का हल्लाबोल, रोजाना दर्शन की मांग

    February 14, 2026
    India

    भागीरथपुरा कांड: इंदौर में दूषित जल से 35वीं मौत

    February 10, 2026
    India

    मोहन नागर को पद्मश्री: परिवारिक मूल्यों से पर्यावरण सेवा

    January 25, 2026
    India

    कैलाश चंद्र पंत को पद्मश्री: साहित्य और समाज सेवा का पुरस्कार

    January 25, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.