Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल कप्तान रोहित पौडेल: स्कॉटलैंड पर ऐतिहासिक जीत ने तोड़ा 10 साल का सूखा

    February 18, 2026

    बीजेपी का डीएमके बजट पर हमला: तमिलनाडु को कर्ज के दलदल में धकेल रहा है अंतरिम बजट

    February 18, 2026

    आरजेडी नेता पुत्र ने मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी को मारी गोली, एनकाउंटर में अरेस्ट

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»MP News: 20 नगरीय निकायों में परिवहन कंपनियों का गठन, इलेक्ट्रिक वाहनों को किया जाएगा प्रोत्साहित
    Madhya Pradesh

    MP News: 20 नगरीय निकायों में परिवहन कंपनियों का गठन, इलेक्ट्रिक वाहनों को किया जाएगा प्रोत्साहित

    Indian SamacharBy Indian SamacharSeptember 25, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    HighLights

    प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोत्साहन के लिए एक विशेष नीति तैयार की गई है। ईवी-तरंग नामक वेब पोर्टल विकसित किया गया है, जिसमें ऑनलाइन जानकारी होगी।ई-बसों के संचालन के लिए पीएम ई-बस योजना के अंतर्गत निविदाएं जारी की गईं।

    राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में लोक परिवहन प्रणाली को बेहतर बनाने और शहरी इलाकों में सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 20 नगरीय निकायों में परिवहन कंपनियों का गठन किया गया है। यह कदम शहरी विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत उठाया गया है, जिसमें जेएनएनयूआरएम (जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना) और इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोत्साहन पर जोर दिया गया है।

    इन परिवहन कंपनियों के तहत कुल 1505 बसों का संचालन किया जाएगा, जिनमें 1196 शहरी और 309 अंतर्शहरी बसें शामिल हैं। यहां पर यह बता दें कि प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 217 ई-चार्जिंग स्टेशनों का विकास कार्य जारी है। इस दिशा में, पीएम ई-बस योजना के अंतर्गत निविदाएं भी जारी की गई हैं।

    अमृत योजना के तहत प्रदेश के 15 शहरों में बस सेवाओं में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक आईटीएमएस उपकरण जैसे जीपीएस, कैमरा और पैनिक बटन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सुविधाओं के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर जानकारी भी मिलेगी।

    इतना ही नहीं, सुविधाजनक और सुरक्षित बस संचालन के लिए एक कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा, जो सभी बसों की निगरानी करेगा। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोत्साहन के लिए एक विशेष इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति भी तैयार की गई है और इसके लिए ईवी-तरंग नामक पोर्टल विकसित किया गया है।

    Bhopal Latest News Bhopal News in Hindi Bhopal Samachar E-buses E-Vehicles Electric Vehicles Madhya Pradesh News MP news MP News in Hindi Public Transport Transport company
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध: भोपाल में रसोई संसद सजाई

    February 17, 2026
    India

    लाडली बहना योजना: एमपी सीएम ने 1.25 करोड़ महिलाओं को दी सौगात

    February 14, 2026
    India

    रायसेन: सोमेश्वर धाम मुक्ति मोर्चा का हल्लाबोल, रोजाना दर्शन की मांग

    February 14, 2026
    India

    भागीरथपुरा कांड: इंदौर में दूषित जल से 35वीं मौत

    February 10, 2026
    India

    बेंगलुरु मेट्रो: 5% किराया वृद्धि 9 फरवरी से, पूरी जानकारी

    February 5, 2026
    India

    रेखा गुप्ता ने किया दिल्ली मेट्रो के आधुनिक पावर सबस्टेशन का लोकार्पण

    January 30, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.