Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मिडिल ओवर्स में आग उगलने को कप्तान ने कहा था दुबे को, 66 रन ठोके

    February 18, 2026

    एआई से अजित पवार की फर्जी वीडियो पर एनसीपी की चेतावनी, कार्रवाई का वादा

    February 18, 2026

    नीट छात्रा डेथ केस: परिवार पर लगातार धमकियां, FSL टीम ने की जांच

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»वंदे भारत स्लीपर का टेस्टिंग के बाद रूट होगा तय, भोपाल को कब मिलेगी इसका समय निर्धारित नहीं
    Madhya Pradesh

    वंदे भारत स्लीपर का टेस्टिंग के बाद रूट होगा तय, भोपाल को कब मिलेगी इसका समय निर्धारित नहीं

    Indian SamacharBy Indian SamacharSeptember 22, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार कोचिंग डिपो का निरीक्षण करते हुए।

    HighLights

    रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार रविवार को भोपाल आए। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन व कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया।निशातपुरा रेलवे स्टेशन का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।

    नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार रविवार को भोपाल पहुंचे और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन व कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर अभी बना है। अभी ट्रेन तीन महीने के लिए टेस्टिंग पर जाएगी।

    पहले यह टेस्टिंग पूरी तरह हो जाए, इसके बाद रूट का चयन किया जाएगा। साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयर कार वाली ट्रेनें भी बन रही है। भोपाल को कब तक वंदे भारत की सौगात मिलेगी, इसका समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है, जल्द ही इस पर काम किया जाएगा। वही, देश में वंदे भारत चेयर कार का परिचालन तेजी से बढ़ रहा है।

    रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के निरीक्षण भोपाल आए हुए है। इस दौरान भोपाल रेलवे स्टेशन और कोचिंग डिपो का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे जोन की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय, डीआरएम भोपाल देवाशीष त्रिपाठी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नवदुनिया से चर्चा करते सतीश कुमार ने बताया रानी कमलापति स्टेशन तो अच्छा है, लेकिन इसे अच्छा बनाए रखना चुनौती है। यह काम हम सबका है। यार्ड पर गंदगी फैली होने कारण तीन दिन में सुधार किया जाए।

    रेल कर्मचारी और सुरक्षा एजेंसी पूरी तरह सचेत

    देश के अलग-अलग हिस्से में रेल हादसे पर सतीश कुमार ने कहा कि रेल कर्मचारी और सुरक्षा एजेंसी पूरी तरह सचेत है। यही कारण है कि घटनाएं होने से पहले ही पकड़ लिया जा रहा है। अभी जो भी घटनाएं हुई हैं इसके लिए एनआइए, सिविल व अन्य एजेंसी सुरक्षा की दृष्टि से काम कर रही हैं। इसके साथ ही इस सभी मामलों में जांच चल रही है, जल्द कार्रवाई होगी।

    स्टेशन का निरीक्षण कर रहे जल्द होगा उद्घाटन

    सतीश कुमार ने कहा कि निशातपुरा रेलवे स्टेशन में शुरू करने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। स्टेशन का निरीक्षण कर रहे हैं, जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। अभी तारीख निर्धारित नहीं है। वहीं, देशभर के हर स्टेशन को बेहतर बनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए भोपाल स्टेशन का भी डेवलपमेंट होगा।

    Bhopal News in Hindi Bhopal Railway News Bhopal Samachar Madhya Pradesh News MP News in Hindi Railway Board Chairman Satish Kumar route of Vande Bharat sleeper
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध: भोपाल में रसोई संसद सजाई

    February 17, 2026
    India

    लाडली बहना योजना: एमपी सीएम ने 1.25 करोड़ महिलाओं को दी सौगात

    February 14, 2026
    India

    रायसेन: सोमेश्वर धाम मुक्ति मोर्चा का हल्लाबोल, रोजाना दर्शन की मांग

    February 14, 2026
    India

    भागीरथपुरा कांड: इंदौर में दूषित जल से 35वीं मौत

    February 10, 2026
    India

    मोहन नागर को पद्मश्री: परिवारिक मूल्यों से पर्यावरण सेवा

    January 25, 2026
    India

    कैलाश चंद्र पंत को पद्मश्री: साहित्य और समाज सेवा का पुरस्कार

    January 25, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.