Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मिडिल ओवर्स में आग उगलने को कप्तान ने कहा था दुबे को, 66 रन ठोके

    February 18, 2026

    एआई से अजित पवार की फर्जी वीडियो पर एनसीपी की चेतावनी, कार्रवाई का वादा

    February 18, 2026

    नीट छात्रा डेथ केस: परिवार पर लगातार धमकियां, FSL टीम ने की जांच

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»शहर की स्वच्छता हमारी भी बड़ी जिम्मेदारी
    Madhya Pradesh

    शहर की स्वच्छता हमारी भी बड़ी जिम्मेदारी

    Indian SamacharBy Indian SamacharSeptember 17, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शहर की स्वच्छता हमारी भी बड़ी जिम्मेदारी! नगरनिगम का सांकेतिक फोटो।

    HighLights

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा आज से, सरकारी मशीनरी के साथ घर से ही करें शुरुआतसरकार और सिस्टम की मशीनरी के भरोसे बैठना छोड़ना होगाहमारी जिम्मेदारी और शहर को अव्वल लाने की तैयारी, बेहतर परिणाम तय हैं

    प्रियंक शर्मा. नईदुनिया ग्वालियर। स्वच्छता में ग्वालियर का नाम देश-प्रदेश मे रोशन हो,अब इस उम्मीद को धरातल पर उतारने की बारी आ गई है। सरकार और सिस्टम की मशीनरी के भरोसे बैठना छोड़ना होगा, खुद ही घर से शुरुआत कर स्वच्छता हर हाल में लाने की ठानना ही होगा। हमारी जिम्मेदारी और शहर को अव्वल लाने की तैयारी,बेहतर परिणाम तय हैं। कचरा न खुद फैलाएंगे और दूसरों को ऐसा करने से रोकेंगे, यही एक आदत ग्वालियर की तस्वीर बदल सकती है।

    इंदौर की स्वच्छता की ओर ताकने की बजाय खुद हम भी अपने शहर की सफाई पर गर्व कर सकते हैं। 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा के तहत जिला सरकार द्वारा दो अक्टूबर तक पखवाड़ा चलाया जा रहा है। नईदुनिया स्वच्छता अभियान शुरू करने जा रहा है जिसमें “आओ गंदगी को धिक्कारें, आओ अपना शहर बुहारें” के तहत शहर को स्वच्छ बनाने जनता को जागरूक करने के साथ अहम सुझाव व सिस्टम के प्रयासों व विफलताओं को सामने रखा जाएगा।

    नईदुनिया सुझाव: जो भी करे गंदगी निगम दे नोटिस, हो ई-चालान

    ग्वालियर में नगर निगम का पूरा सिस्टम है, तीन हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी हैं,बड़ा बेड़ा है इसके बाद भी सफाई को लेकर शिकायतों का ढ़ेर है। जहां खाली जगह दिखी वहां कचरा फेंक दिया,अब इस आदत काे सुधारना होगा। बाजार हों या घर, खाली प्लाट हो या मैदान,जहां भी कचरा फेंका जाए,फेंकने वाले को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया जाए। नोटिस जारी करने का तात्पर्य यह कि गंदगी फैलाने वाले को एहसास हो कि वह कचरा डालेगा तो कार्रवाई का भागीदार बनेगा। इसके लिए नगर निगम दूसरे विभागों की तरह ई-चालान का सिस्टम भी अपना सकता है, ग्वालियर में स्मार्ट सिटी से लेकर पुलिस कैमरों के साथ जनभागीदारी के कैमरों से भी मदद ली जा सकती है। इस तरह के प्रयासों से गंदगी फैलाने को लेकर कसावट आएगी और लोगों को जिम्मेदारी का भी अहसास होगा।

    लोगों को जहां कचरा फेंकने की आदत, वहां जागरूक कर कराएं सफाई

    सभी सफाई मित्रों (स्वच्छता कर्मियों) का स्वास्थ्य बीमा कराएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक जिले में आयोजित होने जा रहे “स्वच्छता ही सेवा-2024” अभियान के दौरान यह काम प्रमुखता से किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने नगर निगम आयुक्त व परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, सभी नगरीय निकायों के सीएमाओ व अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर गूगल मीट के जरिये स्वच्छता ही सेवा अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रहीं थीं। कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में ऐसे स्थलों को चिह्नित करें, जहां पर स्थानीय बस्तियों के लोगों द्वारा फेंके गए कचरे के प्वाइंट बन गए हैं और शहर की स्वच्छता में बाधा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी स्थलों को साफ-सुथरा करें। साथ ही स्थानीय लोगों को वहां पर कचरा न फेंकने के लिये जागरूक भी किया जाए। कलेक्टर ने सफाई मित्रों का स्वास्थ्य बीमा कराने की कार्ययोजना एक हफ्ते के भीतर संबंधित अधिकारियों से मांगी है।

    Gwalior Gwalior Breaking News Gwalior Highlights Gwalior Latest News Gwalior Municipal News Gwalior News Gwalior Special News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    डबरा मंदिर कलश यात्रा में बुजुर्ग की मौत, प्राण प्रतिष्ठा से पहले हादसा

    February 10, 2026
    Chhattisgarh

    राजधानी एक्सप्रेस में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, ग्वालियर में इलाज जारी

    September 23, 2025
    India

    ग्वालियर में पति ने पत्नी को दिनदहाड़े मारी गोली, पुलिस पर भी किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

    September 13, 2025
    India

    कुक को मिला 46 करोड़ का टैक्स नोटिस: हैरान करने वाला मामला

    September 10, 2025
    India

    एम्बुलेंस न मिलने पर महाराष्ट्र के पिता ने 90 किमी तक नवजात शिशु के शव को ले गए: एक त्रासदी

    June 17, 2025
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.