Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हांस जिमर लाइव शो में श्वेता त्रिपाठी: संगीत से अभिनय की प्रेरणा

    March 1, 2026

    अजित पवार की मूर्ति अढाले गुरुकुल विद्यालय में स्थापित

    March 1, 2026

    मदुरै में मोदी: जीके वासन का दावा- डबल इंजन से चुनावी और विकास की जीत

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»Vegetables Price: दो गुने हुए टमाटर के दाम, प्याज पहुंचा 50 के पार, आसमान पर पहुंचे हरी सब्जियों के भाव
    Madhya Pradesh

    Vegetables Price: दो गुने हुए टमाटर के दाम, प्याज पहुंचा 50 के पार, आसमान पर पहुंचे हरी सब्जियों के भाव

    Indian SamacharBy Indian SamacharSeptember 15, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    हरी सब्जियों के दाम।

    HighLights

    बारिश से हरी सब्जियों की पैदावार और आवक प्रभावित।हरा धनिया 250 रुपये, शिमला मिर्च 120 रुपये प्रति किलो।त्योहारी छुट्टियों और मौसम ने सब्जियों के दाम बढ़ा दिए।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। पिछले दिनों हुई बारिश ने हरी सब्जियों की पैदावार को प्रभावित कर दिया है। बाजार में इनकी आवक कम होने से भाव आसमान पर पहुंच गए हैं।

    सब्जी में स्वाद के लिए उपयोग में लाया जाने वाला हरा धनिया 250 रुपये किलो तक पहुंच गया है। शिमला मिर्च 100 से 120 रुपये किलो पर पहुंच गई है। बाजार में हरी सब्जियों के भाव सुनकर ग्राहकों के होश उड़ रहे हैं।

    जिले में हरा धनिया की आवक ग्रामीण क्षेत्रों से होती है। बमनगांव, टिगरियाव, लाड़नपुर, खैगांवड़ा और पांजरिया से हरा धनिया सब्जी मंडी पहुंचता है। किसानों का हरा धनिया यहां थोक में 200 रुपये किलो तक में खरीदा जा रहा है। बाजार में इसे 250 रुपये किलो में बेचा जा रहा है।

    सब्जी विक्रेताओं की मानें तो हरा धनिया की मांग अधिक है, लेकिन आवक कम हो गई है। कुछ दिनों पहले हुई बारिश से फसलें प्रभावित हुई हैं। लौकी 40 रुपये किलो और गिलकी के भाव 80 से 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।

    टमाटर फिर हुआ 40 के पार

    टमाटर के भाव एक बार फिर बढ़ गए हैं। त्योहारों पर लगातार छुट्टियों के चलते महाराष्ट्र से टमाटर की आवक प्रभावित होने से भाव बढ़ गई है। कुछ दिन पूर्व टमाटर 20 से 25 रुपये किलो बिक रहा था। वह अब 40 के पार पहुंच गया है। प्याज की बात करें तो भाव 50 से 60 रुपये किलो हो गया है। उपज की आवक नहीं होने से ऐसा हुआ है। पहले प्याज का भाव 30 से 40 रुपये किलो था।

    hari Sabjiyo ke bhav khandwa Mandi khandwa news Vegetable prices Vegetable prices in mp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    News

    भारत में CPI दिसंबर में 1.33%, खाद्य मूल्य सात महीने से गिरावट पर

    January 12, 2026
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में किसानों की मुसीबत, बारिश से तबाह हुईं सब्जियां, कीमतें बढ़ीं

    July 8, 2025
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.